Homeझाबुआअवैध रेत डंपर के पकड़े जाने पर तिलमिलायें माफिया ...

अवैध रेत डंपर के पकड़े जाने पर तिलमिलायें माफिया वाह री माफियाओं  प्रशासन के खिलाफ ही रच रहे  झूठी साजिशे अवैध कारोबार पर नही लगे रोक इसलिए कीया जा रहा प्रेस कांफ्रेंस का ढोंग। 

अवैध रेत डंपर के पकड़े जाने पर तिलमिलायें माफिया

वाह री माफियाओं  प्रशासन के खिलाफ ही रच रहे  झूठी साजिशे

अवैध कारोबार पर नही लगे रोक इसलिए कीया जा रहा प्रेस कांफ्रेंस का ढोंग। 

वॉइस ऑफ झाबुआ। 

जिला कलेक्टर तन्वी हुड्डा जी के नेतृत्व में जिले में लगातार रेत के अवैध परिवहन पर जिला प्रसाशन की टीम लगातार कार्यवाही कर रही है इसी से बौखला कर कुछ रेत माफ़िया कार्यवाही को विराम मिल जाये इस हेतु निरंतर साजिशें रच कर झूठी पत्रकार वार्ताएं कर रहे है।

हमारे सूत्र बताते है अलीराजपुर के रास्ते होते हुए कम से कम 30 से 40 डम्पर अवैध रेत प्रतिदिन झबुआ के रास्ते होकर रतलाम की और निकलती है जैसे ही जिला कलक्टर तन्वी हुड्डा जी ने जिले में पदभार ग्रहण किया उन्होंने खनिज राजस्व बढ़ाने हेतु जिला खनिज अधिकारी सहित समस्त SDM को निर्देशित किया कि जिले में रेत के अवैध परिवहन को तत्काल रोका जाए और परिवहन करने वाली गाड़ियों पर जुर्माना किया जाए और इसी कड़ी में जिले में लगातार कार्यवाही जारी है।

 जनचर्चा है कि कार्यवाही से परेशान होकर एक रेत माफ़िया भदु पचाया ने प्रशासन की छवि धूमिल करने के लिए SDM के खिलाफ प्रेस वार्ता को संबोधित करते है हमारे सूत्र बताते है उक्त रेत माफिया पर कोई भी हाथ नहीं डालना चाहता किंतु जब झाबुआ SDM ने उसकी अवैध रेत की गाड़ी रोकना चाही तो उसका ड्राइवर उक्त गाड़ी लेकर फरार हो गया उसके बाद भी SDM ने बिना डरे उसका पीछा किया और अंत में वह गाड़ी ऐसे स्थान पर पहुँच गई जहाँ रोड ही समाप्त हो गया था और उसके पश्चात उक्त गाड़ी का ड्राइवर ओर क्लीनर वहाँ से भाग गए। बड़ी मुश्किल से जब SDM ओर उनकी टीम ने जब ड्राइवर ओर क्लीनर को पकड़ा और उनके वेडिओ बयान लिए तो उन्होंने सब कुबूल किया।

इसी से छटपटाकर उक्त रेत माफिया भदु पचाया बौखला गया और झूठी प्रेस कॉन्फ्रेंस करने लगा।

आलीराजपुर जिले का बड़ा रेत माफिया है भदु पचाया, डरता था प्रशासन।

कलेक्टर महोदय सूत्रों के अनुसार आपकी कार्यवाही से रेत माफियाओं में हड़कंप है और इसे रुकवाने के लिए यह माफ़िया किसी भी हद तक जाएंगे, आलीराजपुर जिले में अवैध रेत सप्लायर की लिस्ट में भदू पचाया का बड़ा नाम है, किसी ने हिम्मत नही की थी कार्यवाही के लिए, फिलहाल हड़कंप मचा है। बोखलाकर प्रशासन के खिलाफ साजिश रचना शुरू हो गए है। इन जेसे लोगो की वजह से ही अधिकारी ठोस निर्णय लेकर जिले में अवैध धंधे पर लगाम लगाने से बचते है। और जिले को गर्त में धकेल देते है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!