

वॉइस ऑफ झाबुआ-
——————————-
पेटलावद।-नगरीय क्षेत्र के हाथ ठेला,फेरीवालों व छोटे व्यवसाय करने वाले की मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान व नगरीय प्रशासन व विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बुलाई पंचायत का आयोजन भोपाल में किया गया।पूरे प्रदेश के नगरीय क्षेत्र के छोटे व्यवसाय करने वालो को नगर परिषद में लिंक के माध्यम से जुड़ने व सुनने का अवसर मिला,साथ ही नगर परिषद के द्वारा उक्त आयोजन में सहभागिता करने वाले व्यवसायी यो को स्वीकृति प्रमाण पत्र सोपे गए।
सोमवार को भोपाल में आयोजित हाथ ठेला, फेरीवालों व रेहड़ी वालो की पंचायत का आयोजन किया गया,नगर परिषद पेटलावद के द्वारा नगर परिषद हाल में नगर के छोटे छोटे व्यवसाय करने वालों को बुलवाया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में नगर के छोटे छोटे व्यवसायीयो ने भाग लिया।इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष ललिता गामड़,पार्षद मुकेश परमार,व संजय कहार, शिवा राठौड़,भूरा मुनिया व जनप्रतिनिधियों के साथ मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशा जीतेन्द्र भण्डारी व निकाय के कर्मचारी उपस्थित थे।
*प्रमाणपत्र किये वितरण*-नगर परिषद पेटलावद की अध्यक्ष ललिता गामड़,पार्षद मुकेश परमार,मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशा जीतेन्द्र भण्डारी ,संजय कहार ,शिवा राठौड़ भूरा मुनिया ने नगर के छोटे व्यवसायी करने वालो को पी एम स्वनिधि योजना के हितग्राहीयो जिनको स्वीकृति पत्र दिए उनमें गणेश कहार-50 हजार
गणेश चौधरी-50 हजार
विनोद कहार-20 हजार
पदमा मालवीय-20 हजार
प्रिया सोनी-10 हजार
रतन बाई हटिला-10 हजार
सभी को स्वीकृति पत्र वितरण सम्मान के साथ प्रमाण पत्र सोपे। इस मौके पर निकाय के कर्मचारी सोनू वास्केल, विनय भाबर उपस्थित थे।