

वॉइस ऑफ़ झाबुआ सुनील खोड़े
——————————————
पेटलावद।पेटलावद नगर में बस स्टैंड की जगह पर्याप्त नही होने व यातायात का दबाव बढ़ने के चलते आम लोगो को परेशानियों व दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए स्थानीय प्रशासन की गतिविधियों में तेजी आई है। नगर परिषद ने जहाँ पूर्व में हुई घोषणा व प्रस्तावित बस स्टेशन की फाइलों को निकालकर उसे अंजाम तक पहुचाने के प्रयास शुरू कर दिए है वही राजस्व विभाग भी अब उक्त समस्या को सुलझाने के लिए प्रयासरत दिखाई देने लगा है।
पेटलावद के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) आई ए एस श्री अनिल राठौर व नगर परिषद अध्यक्ष ललिता गामड़,मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशा जीतेन्द्र भण्डारी ने शनिवार को बस स्टैंड हेतु अलग अलग स्थानों को चिन्हित कर उसका निरीक्षण किया। रायपुरिया रोड़, बरवेट रोड व वर्तमान बस स्टेशन पर जगह की उपलब्धता को लेकर विचार किये गया।
*पूर्व में हुई थी घोषणा*:- नगर में बस स्टैंड निर्माण को लेकर सन 2016-17 में नवीन बस स्टेशन बनाये जाने की घोषणा की गई थी।इसके लिए बकायदा कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजी गई थी वही रायपुरिया रोड पर एक निजी जमीन नगर परिषद को सशर्त दान देने की बात भी सामने आई थी। जबकि नगर परिषद के द्वारा जमीन के अलॉटमेंट नही होने के बावजूद टेंडर प्रक्रिया तक कर दी गई थी। जमीन नही होने से व कुछ तकनीकी त्रुटियों के चलते उक्त योजना ठंडे बस्ते में चली गई थी। नवीन परिषद के सहयोग व उच्चाधिकारियों के निर्देश पर नगर परिषद ने पुनः उक्त योजना को अमलीजामा पहना कर नगर को एक सौगात दी जाने का प्रयास किया जा रहा है।
~*सभी जगहों को देखा गया है,उपलब्धता के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी-अनिल राठौर-अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेटलावद*
~*पूर्व में डीपीआर बनाकर शासन को भेजी गईं थी कुछ कारणों से वह रुक गई ,अब पुनः परिषद की स्वीकृति पश्चात संसोधित डीपीआर वर्तमान एसओआर से बनाकर भेजेंगे,भूमि की समस्या भी जल्द सुलझ जायेगी,जल्द नगर को सौगात मिलेगी-आशा भण्डारी-मुख्य नगर पालिका अधिकारी नप पेटलावद*