Homeअलीराजपुरहाई स्कूल परीक्षा परिणाम में अलीराजपुर जिला प्रदेश में 4 थें स्थान...

हाई स्कूल परीक्षा परिणाम में अलीराजपुर जिला प्रदेश में 4 थें स्थान पर हायर सेकंडरी परीक्षा परिणाम में जिला 12वें स्थान पर रहा इंदौर संभाग के जिलों में अलीराजपुर जिला प्रथम स्थान पर रहा

अलीराजपुर। कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह के दिशा निर्देशन में अलीराजपुर जिले ने हाई स्कूल एवं हायर सेकंडरी स्कूल परीक्षा परिणाम में प्रदेश एवं संभाग स्तर पर बेहतर प्रदर्शन किया है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री अर्जुन सिंह सोलंकी ने बताया हाई स्कूल परीक्षा परिणाम में अलीराजपुर जिला प्रदेश में चौथे स्थान पर एवं हायर सेकंडरी परीक्षा परिणाम में प्रदेश में 14वें स्थान पर रहा है। वहीं अलीराजपुर जिला इन्दौर संभाग में प्रथम स्थान पर रहा है। श्री सोलंकी ने बताया कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में 74.46 प्रतिशत रहा। प्रथम श्रेणी में 1907 बच्चे रहे। द्वितीय श्रेणी में 1990 बच्चे एवं तृतीय श्रेणी में 12 बच्चे रहें। वहीं कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 63.91 प्रतिशत रहा। प्रथम श्रेणी में 1544 बच्चे, द्वितीय श्रेणी में 1584 एवं तृतीय श्रेणी में 1 बच्चा रहा। कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री हंसराज सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी सहित समस्त अधिकारीगण ने सफल होने वाले समस्त बच्चों को बधाइयां दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!