हज यात्रियों के लिए डॉक्टरों व जनप्रतिनिधियों ने वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने पर व्यवस्था कर वेक्सिन टीका लगाया गया
थांदला हज जाने हेतु आवश्यक टीकाकरण हेतु चिंतित हज यात्रियों को टीके उपलब्ध कराकर जनप्रतिनिधियों , समाजसेवियों एवं डॉक्टरों ने पेश की मानवता की मिसाल। हज यात्रा हेतु आवश्यक टीके जिनके लगने के बाद ही हज यात्रा की जा सकती थी ऐसे टिको का प्रबंध करवाने हेतु युवा नेता व भाजपा मण्डल अध्यक्ष गोलू उपाध्याय, बीएमओ अनिल राठौर, बुरहान कश द्वारा किए गए प्रयासों के बाद
आज दिनांक 24 मार्च 2023 को जिला चिकित्सालय झाबुआ में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जयपाल सिंह ठाकुर ,सिविल सर्जन डॉ बीएस बघेल ,जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ राहुल गणावा की उपस्थिति में हज यात्रियों का टीकाकरण स्वास्थ्य कर्मी श्री सत्यनारायण सोनी, श्री इरफान श्रीमती नीलम डोडियार के द्वारा टीकाकरण किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा समस्त हज यात्रियों व समाजजनो को उनकी हज यात्रा सफल होने के लिए शुभकामनाएं जिला प्रशासन स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई।