Homeझाबुआमेघनगरएमपी बोर्ड 12 वी मे नगर के प्रेषित भूरिया ओर ताहा बोहरा...

एमपी बोर्ड 12 वी मे नगर के प्रेषित भूरिया ओर ताहा बोहरा ने नगर का नाम किया रोशन

वॉइस ऑफ झाबुआ

मेघनगर – गुरुवार को एमपी बोर्ड के कक्षा 12वी के परिणामो मे मेघनगर के प्रेषित भूरिया ने जिले की मेरिट सूची में दूसरा स्थान अर्जित कर नगर के साथ परिवार का नाम भी रोशन किया चर्चा करते हुए प्रेषित ने बताया कि इसके पीछे उनके परिवार और शिक्षकों की मेहनत है। और वह बड़े होकर डॉक्टर बनना चाहते है परिवार ने जहा प्रेषित को मिठाई खिलाई वही बालक उच्चतर विद्यालय के दिलीप नायक बीईओ जीएस देवहरे और प्राचार्य वर्षा चौरे ने मुह मीठा करवा कर माला पहना कर को बधाई दी । मेघनगर के ही कक्षा 12 वी के ताहा अली असगर बोहरा ने 75.75 प्रतिशत अंक लाकर नगर और बोहरा समाज को गर्व की अनुभूति करवाई । मीडिया से बात करते हुए ताहा बोहरा ने कहा परीक्षा के समय उनके साथ एक दुर्घटना हो गई थी उस समय उनके मित्रों और शिक्षकों के साथ परिवार ने उनकी सहायता की और इसी कारण वह इतने बेहतर प्रतिशत लाने में सफल रहे हैं । उन्होंने यह भी कहा कि वह बड़ा होकर डॉक्टर बनना चाहते हैं उनकी सेवा करना चाहते है। बीइओ के अनुसार उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेघनगर का बारहवी कक्षा का परिणाम 97 प्रति 10 का 86 प्रतिशत रहा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!