Homeधारमुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का दौरा 21 मई को गंधवानी में कलेक्टर...

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का दौरा 21 मई को गंधवानी में कलेक्टर श्री मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर किया निरीक्षण

धार/गंधवानी। 17 मई 2023 प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के 21 मई को गंधवानी में लाडली बहना सम्मेलन सहित अन्य प्रस्तावित कार्यक्रमों के लिए शामिल होंगे जिसके मद्देनजर पूर्व इंतजाम को लेकर कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा बुधवार को निरीक्षण करने पहुंचे। उनके साथ पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेडा, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती रंजना बघेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रंगार श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी पहुंचे थे।

कलेक्टर मिश्रा ने यहां हेलीपेड, सभास्थल के साथ ही ग्राम साली में अयोजित होने वाले में भू अधिकार पट्टा वितरण कार्यक्रम के स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को व्यवस्थाओं के संबंध में निर्देशित किया। उन्होंने पार्किंग व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, रूट चार्ट, शौचालय, विद्युत व्यवस्था, साफ सफाई व्यवस्था इत्यादि व्यवस्थाओं को सुचारू ढंग से करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं सभी व्यवस्था अच्छी तरह से करें ताकि कार्यक्रम में आने वाले आमजनों को किसी प्रकार की परेशानी ना आए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!