जोबट पुलिस ने शासकीय कन्या स्कूल प्राचार्य कक्ष से कम्प्यूटर व अन्य सामान चोरी करने वाले 2 आरोपी को पकड़ा।
दीक्षांत शर्मा
जोबट
अलीराजपुर जिले के जोबट में स्थित शासकीय कन्या उ. मा. वी जोबट के प्राचार्य श्रीमती दुर्गावती सिंह द्वारा जोबट थाने पर 12 मई 23 को सूचना दी गई थी। कि रात्रि में अग्यात चोरों ने कन्या स्कूल में प्राचार्य कक्ष का ताला तोड़कर 2 कम्प्यूटर सेट, 1 प्रिंटर, माउस, इंटरनेट, सेटअप बॉक्स, 32 इंच स्मार्ट टीवी, स्पीकर सहित सामान चुरा ले गए। जिसकी सूचना थाने पर दी। पुलिस नेधारा 457, 380 भादवी का अपराध दर्ज कर अग्यात आरोपियों की धरपकड़ हेतु एसडीओपी नीरज नामदेव व थानां प्रभारी विजय देवड़ा के द्वारा टीम घटित की गई। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुवे 17 मई 2023 को मुखबिर की सूचना पर कस्बा जोबट निवासी दो व्यक्तियों से पूछताछ करने पर कन्या स्कूल में चोरी की वारदात करना स्वीकार किया। पुलिस ने बदमाशो के कब्जे से चोरी किया गया सामान कीमत 1,32000 रुपये का जप्त कर दोनो आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें जेल भेजा गया। इस चोरी की वारदात में शामिल 1 चोर की तलाश जारी है। इस कार्यवाही में निरीक्षक विजय देवड़ा, उप निरीक्षक शंकर सिंह जमरा, आरक्षक मनीष, चेनसिंह, लेखराम, गजेंद्र की अहम भूमिका रही।