Homeझाबुआपिटोलमुखबिर से मिली पुलिस को सूचना… ढाबे के पीछे अज्ञात व्यक्ति...

मुखबिर से मिली पुलिस को सूचना… ढाबे के पीछे अज्ञात व्यक्ति बेठा है डोडा चुरा लेकर…. मौके पर पहुँची पुलिस में 10 किलो डोडे चूरे के साथ आरोपी को धरदबोचा

झाबुआ। पुलिस अधीक्षक अगम जैन द्वारा अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया था। इसी तारतम्य में दिनांक 16.05.2023 को एस. डी. ओ. पी. झाबुआ बबीता बामनिया ने थाना प्रभारी कोतवाली सुरेन्द गाडरिया को कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया था जो दिनां 16.05.23 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कालाखुट में इन्दौर अहमदाबाद हाइवे रोड़ किनारे बने श्रीराम बजरंग चौधरी ढाबे के पिछे एक व्यक्ति अवैध रूप डोडा चूरा लेकर बेचने के लिये बैठा है जिस पर चौकी पिटोल से चौकी प्रभारी अपने फोर्स के साथ पहुची जहां आरोपी रेखाराम पिता खेमाराम जाट उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम दरगुड़ा तहसील सीणधरी जिला बाडमेर राजस्थान के कब्जे से 02 थैलियो में अवैधरूप से भरा डोडाचुरा 10.413 किलो ग्राम किमती करीब 10400/- रुपये का जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जिसके विरुद्ध थाना कोतवाली पर अपराध क्र. 649/23 धारा 8/15 एन. डी. पी. एस. एक्ट का पंजीबद्ध विवेचना मे लिया गया है सम्पूर्ण कार्यवाही अनुविभागीय अधिकारी झाबुआ बबीता बामनिया, एवं थाना प्रभारी निरी. सुरेन्द्रसिंह गाइरिया के निर्देशन में कि गई जिसमें चौकी प्रभारी उनि पल्लवी भाबर, सउनि अमित बघेल सउनि गोविन्द भामदरे प्र.आ.323 दिलीप आर. 159 राकेश आर. 08 मुकेश आर. चालक 118 अनसिंह का सराहनिय योगदान रहा ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!