Homeधारबूथ विजय संकल्प अभियान के तहत भाजपा बूथ कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित

बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत भाजपा बूथ कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित

बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत भाजपा बूथ कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित

धार से श्वेता सोनी की रिपोर्ट 

धरमपुरी विधानसभा के मांडव कलस्टर एवं सरदारपुर विधानसभा दत्तीगांव शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित भाजपा का हर कार्यकर्ता यह अच्छी तरह से जनता है कि हमारी पार्टी सदैव राष्ट्रहित में काम करती है – संभाग प्रभारी गौतम

धार। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर एंव भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी के मार्गदर्शन में भाजपा द्वारा बूथ विजय संकल्प अभियान धार जिले में 4 मई से 14 मई तक चलाया जा रहा है इसी के तहत मांडव कलस्टर के मांडव व सुलीबयडी तथा राजगढ़ मंडल दत्तीगांव शक्ति केंद्र एवं महापुरा शक्ति केंद्र का सम्मेलन महापुरा में संपन्न हुआ। कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि एवं वक्ता भाजपा के संभाग प्रभारी राघवेंद्र गौतम,जिला प्रभारी व उज्जैन विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री श्याम बंसल ,पूर्व मंत्री श्रीमती रंजना बघेल, भाजपा नेता श्याम नायक संबोधित किया। 

भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता यह अच्छी तरह से जानता है कि हमारी पार्टी सदैव राष्ट्रहित में काम करती है। इसलिए कार्यकर्ता अपने निजी हितों का बलिदान करते हुए हर परिस्थिति में भी पार्टी के सिद्धांतों का पालन करते हुए पार्टी को मजबूत बनाने में लगा रहता है। भाजपा के सिद्धांत विचारधारा को एक लाइन में ही आसानी से समझा जा सकता है वह है भारत माता की जय। यानी सभी देशवासियों का कल्याण किस प्रकार हो, किस प्रकार हमारा देश सुरक्षित रहे इस दिशा में भाजपा हमेशा काम करती है। यह बात भाजपा के संभाग प्रभारी राघवेंद्र गौतम ने धरमपुरी विधानसभा के नालछा मंडल के मांडव क्लस्टर की बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत बूथ कार्यकर्ताओं के सम्मलेन में कही। जिला प्रभारी श्याम बंसल ने राजगढ़ मंडल दत्तीगांव शक्ति केंद्र एवं महापुरा शक्ति केंद्र में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी अगर है तो इसके पीछे बूथ के हर कार्यकर्ताओं की मेहनत व समर्पण है। जिला महामंत्री जयराम गावर ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय की अवधारणा को साकार करने का काम भाजपा की सरकार एवं संगठन करता है। आज देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरे दुनिया में भारत की साख बढ़ी है।

मुख्य वक्ता श्री श्याम नायक ने कहा कि बूथ समितियां सक्रिय होकर बूथ पर करणीय कार्यों को टीम भावना के साथ संपन्न करे व भाजपा सरकार द्धारा संचालित जन हितैषी योजनाओं पर चर्चा आमजन के बीच जाकर करे। आज देश के प्रत्येक पंचायतों में एवं नगरी क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास के माध्यम से लोगों को लाभ मिला है। कांग्रेस के समय जनता का अत्यधिक शोषण एवं कांग्रेसी नेताओं का पोषण होता था। आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूरी तरह से पारदर्शिता, राजनीति में सुचिता बनाने का काम कर रही है।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में संभाग भाजपा प्रभारी श्री राघवेन्द्र गौतम,जिला प्रभारी श्री श्याम बंसल,पूर्व मंत्री श्रीमती रंजना बघेल,संभाग कार्यालय मंत्री विष्णु शुक्ला,जिला महामंत्री जयराम गावर,मंडल अध्यक्ष मनोज पटेल, वरिष्ठ नेता बाबुदादा गिणावा, मुख्य वक्ता श्याम नायक, भाजपा नेता राजेंद्र गर्ग,संजय बघेल, जिला उपाध्यक्ष नवीन बानिया, धर्मेंद्र मंडलोई,मंडल अध्यक्ष गिरधारी चौधरी,जनपद अध्यक्ष देवा सिंघार,विधानसभा विस्तारक धवल अरोड़ा ,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सोहन पटेल अनिल यादव, विधानसभा प्रभारी रविन्द्र परिहार,जिला मंत्री पवन कुशवाह, मंडल महामंत्री मनोज भाभर,धरमपुरी विधानसभा प्रभारी रविन्द्र परिहारसहित भाजपा मंडल अध्यक्ष शक्ति केंद्र के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!