Homeअलीराजपुरजोबटकुएं में तैरती मिली युवक की लाश, दो दिन से था लापता

कुएं में तैरती मिली युवक की लाश, दो दिन से था लापता

कुएं में तैरती मिली युवक की लाश, दो दिन से था लापता

वीरेंद्र वसुनिया 

उदयगढ़ 

उदयगढ़ ब्लॉक के ग्राम जामली में लापता युवक की कुएं में लाश मिलने पर सनसनी फैल गयी है 

जानकारी के अनुसार मृतक मेहताब पिता दुलेसिंह ग्राम जामली प्रताप फलिया का निवासी है जो अपनी पत्नी के साथ ससुराल गया था लेकिन वहाँ से लापता हो गया था काफी तलासने के बावजूद भी उसका कोई पता नही चला । जिसकी परिजनों ने उदयगढ़ थाने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी । लेकिन शनिवार को दोपहर में ससुराल से लगभग 800 मीटर की दूरी पर कुएं में युवक की लाश मिली है । वही जानकारी मिलते ही परिजन व ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से शव को कुएं से बाहर निकाला व मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!