Homeझाबुआथांदलामुख्यमंत्री जन सेवा अभियान मध्य प्रदेश सरकार चिन्हित हितग्राही,मूलक योजनाओं में शत-प्रतिशत...

मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान मध्य प्रदेश सरकार चिन्हित हितग्राही,मूलक योजनाओं में शत-प्रतिशत पात्र हितग्राहियों को लाभ प्रदान किए जा रहे

थांदला मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान मध्यप्रदेश सरकार चिन्हित हितग्राही मूलक योजनाओं में शत-प्रतिशत पात्र हितग्राहियों को लाभ प्रदान करने के लिए प्रारंभ की गई है जिसमे कोई भी पात्र लाभार्थी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने से वंचित ना रहे। जिसके तहत उक्त योजना नगरी क्षेत्र में प्रत्येक वार्ड में कैंप लगाए जा कर चलाई जा रही है जिसमें 67 योजनाओं को चिन्हित किया जाकर उक्त योजनाओं के आवेदन त्वरित निराकरण हेतु स्वीकार किए जा रहे है । साथ ही धारणाधिकार अंतर्गत भी आवेदन की कार्यवाही की जाने हेतु हितग्राहियों को समझाइश दी जा रही है । थांदला नगर में दिनांक 12 मई 2023 शुक्रवार को वार्ड क्रमांक 04 एवं 05 में लगे कैंप का औचक निरीक्षण जिले के अपर कलेक्टर ए. एस मुजाल्दा जी एवं डिप्टी कलेक्टर आशा परमार जी द्वारा किया गया जिनके साथ तहसीलदार अनिल जी बघेल, योगेश रामपुरिया, यशदीप अरोरा उपस्थित रहे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!