Homeझाबुआपेटलावदश्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 14 मई से 20 मई तक

श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 14 मई से 20 मई तक

परिवेश पटेल रायपुरिया

रायपुरिया से 6 किमी की दूरी पर स्थित ग्राम बनी में एक विद्यालय के निर्माण को लेकर 14 से 20 मई तक श्रीमद्भागवत कथा,ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।

गांव समेत आस पास में खुशी का माहोल : ग्राम बनी के आयोजनकर्ता ने बताया की गांव में शिशु मंदिर निर्माण के संकल्प को लेकर श्रीमदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इसको लेकर गांव समेत आस पास के क्षेत्रों में खुशी का माहोल है। वही आयोजन को लेकर तैयारी काफी जोरो शोरो पर है। सात दिनों तक चलने वाले श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर गांव समेत आस पास के क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जा रहा है। साथ ही ग्रामीणों ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में धरियाखेड़ी मंदसौर से भागवताचार्य पंडित श्री देवेंद्र शास्त्री के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में भगवान के गुणगान करने का अवसर प्राप्त होगा। इस धार्मिक आयोजन में आप भी पधारकर धर्म का लाभ ले।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!