
थांदला में जल्द से जल्द सीएम राइज स्कूल तैयार होने जा रही है जो कि बॉयस हाई सेकेंडरी स्कूल की जगह पर पुरानी बिल्डिंग टूट कर नई बिल्डिंग तैयार करवाई जा रही है जोकि थांदला के लिए एक सौगात से कम नहीं मानी जा रही है सीएम राइस स्कूल बन कर जब तैयार हो जाएगी जिससे शिक्षा का स्तर भी बढ़ता नजर आएगा परंतु बॉयस हाई सेकेंडरी स्कूल की पुरानी बिल्डिंग को तोड़ने का कार्य ठेकेदारों द्वारा शुरू तो कर दिया गया तोड़ी गई स्कूल का जो भी मटेरियल से वहां से निकल रहा है वह ट्राली के माध्यम से भर भर कर वही दशहरे ग्राउंड में फेंका जा रहा है दशहरे ग्राउंड में शाम के समय कई नगरवासी घूमने आते हैं साथ ही दशहरे ग्राउंड में बच्चो के खेलने के लिए भी एक मात्र ही ग्राउंड हैं,वही एक तरफ तो सरकार और सामाजिक संगठन बता रहे हैं कि आदिवासी समाज हिंदू हैं और दूसरी तरफ उनकी धार्मिक मान्यताओं को इस तरह से नष्ट किया जा रहा है गौरतलब है कि 100 वर्षों से अधिक पुराने समय से दशहरा मेला लगता आ रहा है राम प्रतीकात्मक रूप से रावण को जला कर के बुराई पर अच्छाई की जीत दर्शा रहे हैं और नगर परिषद द्वारा हर साल यहां पर मेला लगाया जाता है जिसमें लाखों ग्रामीण शामिल होते हैं यदि दशहरे मैदान को नष्ट किया जाता है तो खेलों के साथ साथ हमारा धार्मिक आयोजन भी नष्ट होते दिखाई देर हे,हमारी धार्मिक आस्थाओं को भी नष्ट किया जाता है,कहीं ना कहीं प्रशासन धार्मिक आस्थाओं को नष्ट करने का प्रयास कर रहा है,जिसे उन्हें रोका जाना चाहिए जिससे ग्राउंड की छवि पूरी खराब होती हुई दिख रही है यदि स्कूल का मलवा ग्राउंड की जगह कहीं और या फिर कहीं पर भराव करने में उपयोग लिया जाता तो भी कोई दिकत नही होती और ग्राउंड भी सही से रहता आज यदि देखा जाए तो दशहरे ग्राउंड की दशा ही ठेकेदारों द्वारा बदल दी गई है यदि कुछ दिनों में पानी आ गया तो दशहरे ग्राउंड की हालत इतनी दयनीय हो जाएगी के वहां पर पांव भी रखना मुश्किल हो जाएगा वही इस संदर्भ में जब हमने मंडल अध्यक्ष समर्थ उपाध्याय से बात करना चाही तो उन्होंने बताया कि मेरे द्वारा ठेकेदार से भी इस संदर्भ में बात की गई परंतु ठेकेदार किसी प्रकार की कोई बात सुनने को तैयार ही नहीं था ठेकेदार द्वारा मुझे बताया गया कि मैं इस ग्राउंड को पूरी तरीके से यूज करूंगा और यहा पर मेरे द्वारा मशीने भी लगाई जाएगी और इसकी परमिशन में कलेक्टर मैडम से ले लूंगा और कोर्ट तोड़कर बाकी का मटेरियल अनु पब्लिक स्कूल के पास में फेकुगा, जिसमें समर्थ उपाध्याय का कहना हे कि ग्राउंड की स्थिति पूर्ण रूप से खराब हो जाएगी अगर इस प्रकार का कार्य हुआ अगर ग्राउंड को खतम करने की स्थितियां उत्पन्न होती है तो मेरे द्वारा ग्राउंड को बचाने के लिए भले ही मुझे यहा नगर वासियों के साथ मिल कर धरने पर भी बैठना पड़ा तो भी में बेठुगा और ग्राउंड बचाने का प्रयास करूगा,क्योंकि इस ग्राउंड को सुरक्षित रखना ही मेरी सब से पहली प्राथमिकता रहेगी l
जिमेदारो का कहना
जब हमने इस संदर्भ में एसडीएम तरुण जैन से बात करी तो उनका कहना था की इस विषय में अभी तक मुझे कोई जानकारी नहीं हे इसका पूरा काम ऐसी ट्राईबल देख रहे हैं 1 बार आप आपके स्तर से उनको भी अवगत करवादो में भी 1 बार दिखवा लेता हु साथी एसी ट्राइबल को भी अवगत करवा देता हूं।
जब हमने इस संदर्भ में ऐसी ट्राइबल गणेश भाबर से फोन के माध्यम से बात करना चाही तब उनके द्वारा फोन अटेंड नहीं किया गया जिस वजह से उनसे हमारी बातचीत नहीं हो पाई।