Homeझाबुआबामनियाचौकी प्रभारी बघेल द्वारा दहेज दापा व,शराब व डिजे एवं कुरीतियों में...

चौकी प्रभारी बघेल द्वारा दहेज दापा व,शराब व डिजे एवं कुरीतियों में सुधार के लिए समाज सुधार का दिया संदेश। महिला सशक्तिकरण एवं शिक्षा पर विशेष ध्यान देने कि पहल की।

चौकी प्रभारी बघेल द्वारा दहेज दापा व,शराब व डिजे एवं कुरीतियों में सुधार के लिए समाज सुधार का दिया संदेश।

 

महिला सशक्तिकरण एवं शिक्षा पर विशेष ध्यान देने कि पहल की।

 

सुनिल डामर बामनिया

 

आज दिनांक 05.05.2023 को बामनिया चौकी के अंतर्गत समीपस्थ ग्राम रामपुरिया में पंचायत भवन में सरपंच,उपसरपंच,ग्राम विवाद निवारण समिति के अध्यक्ष, सदस्यों एवं गांव के लोगों की उपस्थिति में बामनिया चौकी प्रभारी अशोक बघेल द्वारा गांव की कुरीतियों दहेज धापा,शराब पीना,शादी में डीजे बजाना आदि बिंदुओं पर चर्चा की गई।जिसे चौकी प्रभारी बघेल द्वारा ग्रामीण जनो को दूर करने की समझाइश दी गई। साथ ही महिला सशक्तिकरण,शिक्षा,साइबर जागरूकता के संबंध में जानकारी दी गई।ग्राम स्तर पर ग्राम सुरक्षा समिति के गठन के लिए भी कहा गया।ताकि छोटी-मोटी चोरियों को होने से रोका जा सके।इन महत्वपूर्ण बिंदुओं पर ग्रामवासियों से संपर्क किया जाकर चर्चा की गई।इस दौरान ग्राम पंचायत के वरिष्ठ जन सरपंच,उपसरपंच, ग्राम सभा समिति अध्यक्ष,सदस्य एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!