Homeझाबुआसर्व सहमति से हश्मतुल्लाह पठान बने मुस्लिम पंच थांदला के सदर

सर्व सहमति से हश्मतुल्लाह पठान बने मुस्लिम पंच थांदला के सदर

 

थांदला – मुस्लिम पंच थांदला के सदर रिटायर्ड डिप्टी रेंजर हश्मतुल्लाह पठान को बनाया गया । बुधवार रात मुस्लिम समाज की बैठक जमात खाने में आयोजित की गई।
बैठक के दौरान नए सदर के चयन पर चर्चा शुरु हुई। सदर के चयन से पहले जरूरी विषयों पर चर्चा करने के बाद इरफान पठान द्वारा हश्मतुल्लाह पठान का नाम सदर पद के लिए प्रस्तावित किया । बैठक में मौजूद सभी मुस्लिम समाज के वरिष्ठ व युवा सदस्यों ने हश्मतुल्लाह पठान को सदर पद के लिए समर्थन दिया और हश्मतुल्लाह पठान को सर्व सहमति से सदर बनाया गया ।
मुस्लिम सदर की घोषणा के साथ ही मौजूद समाज जनों में खुशी की लहर दौड़ गई। सर्व सहमति से सदर बने हश्मतुल्लाह पठान ने अपनी नियुक्ति व सभी समाज जनों का आभार जताते हुए कहा की में अपने कौम की खुशहाली,उन्नति,मदद के लिए तन-मन-धन से में हर संभव प्रयास करता रहूंगा।
मुस्लिम समाज की बैठक के दौरान इस दौरान नासीर खान, फरजमान पठान,लियाकत खान,हाजी सईद खान,आजाद पठान,अकील पठान,हाजी शाहिद निज़ामी,मेहबूब खान,रिज़वान निज़ामी,रुहुल्लाह खान,ज़ाकिर शेख,अजमतुल्लाह पठान, नियाज़ उल हक़ खान,शेरदिल पठान,जावेद खान आदि मुस्लिम समाजजन मौजूद रहे,सभी समाज जनों ने नए सदर से गले मिलकर मुबारकबाद पेश की। सदर का कार्यकाल 2 वर्षों का रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!