करंट की चपेट में आने से बेल की मौत।
आखिर कब जागेगा विद्युत मंडल?
क्या किसी बड़े हादसे के इंतजार में है विद्युत मंडल?
सुनिल डामर
विद्युत मंडल खवासा के अंतर्गत आने वाले ग्राम सेमलिया में ट्रांसफार्मर में शार्ट सर्किट,लाईट फाल्ट होना आम बात है।वहीं ट्रांसफार्मर की केबलें भी नीचे झूल रही है।आए दिन दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है।पास में ही प्राथमिक विद्यालय है यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।ग्रामीणों द्वारा बताया की विद्युत मंडल को कई बार अवगत करवाने के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया गया।आज फिर ट्रांसफार्मर के नीचे करंट की चपेट में आने से एक बेल की मौत हो गई।अब सवाल यह है कि क्या बड़े हादसे के इंतजार में हैं विद्युत मंडल?