राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष सहेंद्र सिंह दिखित पहुंचे राजगढ, किया भव्य स्वागत
राजगढ – आज राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष सहेंद्र सिंह दिखित के प्रथम नगर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष आज समाजजनों को 28 मई 2023 को होने जा रही भव्य महाराणा प्रताप जयंती का निमंत्रण देने पहुंचे थे । उन्होंने बताया कि नागदा में ऐतिहासिक रूप से महाराणा प्रताप जयंती मनाई जायेगी जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराणा विशेष रूप से उपस्थित होंगे इस आयोजन को लेकर सभी को आमंत्रित किया जा रहा है वहीं प्रथम नगर आगमन पर जिला अध्यक्ष ,तहसील अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे। वही उज्जैनी में सामुहिक विवाह सम्मेलन में भी पहुंच कर वर वधु को आशीर्वाद दिया वहीं 51000 रुपए की आर्थिक सहायता भी दी गई ।जानकारी जिला मिडिया प्रभारी विक्रम सिंह चावडा ने दी।