अलीराजपुर। बीते चार से पांच माह हो चुके है माननीय जोबट विधायक के इलाज में और उसकी कोई भी स्थिति जनता के सामने भाजपा सरकार और उसके नेता मीडिया को नही बता रहे है बस उनके पुराने वीडियो ग्रुपों में डालकर जनता को हर दम भाजपा के नेता और कार्यक्रता ओर उनके जनप्रतिनिधि जनता को गुमराह कर रहे है जोबट की जनता भीषण गर्मी में पानी की किल्लत से तरह रही है पूरे जोबट क्षेत्र में पेयजल की भीषण समस्या है इंसान तो ठीक है जानवरों को पीने के पर्याप्त पानी की कमी को कैसे दूर करे इसकी चिंता नही भाजपा नेताओ को और ना ही भाजपा सरकार को ।भाजपा सरकार बस चुनझुने जनता को पकड़ाकर उनको खेलने के लिए छोड़ जाती है।जोबट विधायक की वस्तु स्थिति जनता को बता देना चाहिए और वो विधायक पद के योग्य नहीं है तो उसको त्यागपत्र दे देना चाहिए या खुद भाजपा सरकार को उनको कार्यमुक्त कर देना चाहिए ।जोबट और आजाद नगर भाभरा में हो रहे सामूहिक विवाह में उनका नाम डालकर क्या उनका कोई खेल खेल रही है अलीराजपुर जिले की भारतीय जनता पार्टी जो व्यक्ति क्षेत्र में है ही नही उनका नाम डालकर जनता को क्यों गुमराह कर रहे हो जनता सोसल मीडिया और अन्य जगहों पर एक दूसरे से वार्तालाप कर रही है की अब सुलोचना रावत की स्थिति जनता को बताए और नही तो उनका त्याग पत्र ले लिया जाए ताकि चुनाव हो और दूसरे जनप्रतिनिधि को विधायक बनकर जनता की सेवा का मौका मिले ।