Homeअलीराजपुरआज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत मतदाता जागरूकता शिविर और राष्ट्रीय शिक्षा...

आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत मतदाता जागरूकता शिविर और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर कार्यशाला का आयोजन

मॉं नर्मदा शासकीय महाविद्यालय,सोण्डवा में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत प्रभारी प्राचार्य डॉ गीतांजली वर्मा के निर्देशानुसार दिनांक 24 अप्रैल को मतदाता जागरूकता शिविर और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। मतदाता जागरूकता शिविर में बोडगांव के बी. एल. ओ. श्री शंकरसिंह चौहान ने विद्यार्थियों को वोटर आईडी बनाने के लिए फॉर्म 6 और वोटर हेल्पलाइन ऐप के बारे में जानकारी दी। वोटर आईडी में गलती होने पर फॉर्म 7 के माध्यम से उसे सुधारा जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति जिसका जन्म अक्टूबर, 2005 से पूर्व हुआ है वह वोटर आईडी बनाने के लिए पात्र है और प्रत्येक व्यक्ति को वोटर आईडी बनवाना चाहिए क्योंकि देश के नागरिक के तौर पर वोट डालना हम सबका कर्तव्य है। महाविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों को नई शिक्षा नीति के विभिन्न प्रावधानों और विशेषताओं के बारे में बताया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!