सुरेश परिहार सारंगी।
खबर का हुआ असर। मध्यप्रदेश शासन के आदेश को कब अमल में लाएगी शीर्षक से वोज समाचार पत्र में सारंगी संवाददाता ने समाचार को मंगलवार आज के अंक में प्रकाशित किया गया था, जिस पर पुरे दिन से प्रशासनिक हल्के में कलेक्टर महोदया के आगमन की चर्चा सुनाई दे रही थी, लेकिन अतिआवश्यक कार्य के चलते मेडम नहीं आ पाई पर कलेक्टर मेडम ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को सारंगी में पुराने कुआं, बावड़ी के मोका स्थिति देखने के लिए भेजा ओर उपस्थिति अधिकारी ने सभी धार्मिक आयोजन के उपयोग के अकसर नगर के नागरिक बावड़ी का उपयोग किया जाता रहा है और आगे भी उपयोग जारी रहें इस है तु बावड़ी की मुंडेर बनावाया जाएं और पांच छह फिट ऊंची जाली लगाई जाएं ताकि कोई कचरा अंदर ना फेंक सकें और ग्राम पंचायत सचिव एवं उपस्थित पंचों को नायब तहसीलदार साहब ने आदेश दिया कि अब से कोई बावड़ी परिसर में कचरा फेंकने वालों पर कड़ा दंड वसुले ताकि बावड़ी परिसर को कोई भी गंदा ना कर सके।
तेजाजी मंदिर के पिछे वाले कुएं को भी इस्टिमेट बनवा कर जल्द रिपेयर करवाया जाएगा ताकि कोई जन हानी ना हो नायब तहसीलदार पंकेस परमार,हल्का पटवारी, पंचायत समन्वयक , सचिव और पंचायत के जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।