
भारतीय जनता युवा मोर्चा मप्र के ”नव मतदाता संपर्क अभियान” निरंतर जारी है।अभियान के निमित्त सोमवार को मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री रोहित चहल और प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार राजगढ़ जिला में खुजनेर मंडल के करेड़ी ग्राम पंचायत में आयोजित ‘युवा चौपाल’ में पहुंचे जहां उन्होंने युवाओं से संवाद किया। इससे पहले उन्होंने नरसिंहगढ़ मंडल में युवा मोर्चा की मंडल सशक्तिकरण बैठक में संगठनात्मक कार्यों पर चर्चा की।युवा चौपाल में राष्ट्रीय महामंत्री रोहित चहल ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत की कल्पना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। जब भारत विकसित राष्ट्र बनेगा तो उसके अंदर युवाओं की बहुत बड़ी भूमिका होगी। इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में स्टार्टअप योजना, स्किल डेवलपमेंट सहित विभिन्न योजनाएं प्रारंभ की हैं। भारत निश्चित रूप से लगातार प्रगति कर रहा है। एक समय भारत दूसरे देश पर निर्भर रहता था लेकिन आज इंफ्रास्ट्रक्चर की दृष्टि से हो या हर दृष्टि से भारत तरक्की कर रहा है। 2019 में भारत विश्व में 10वें पायदान पर था। लेकिन, आज आर्थिक दृष्टि से भारत पांचवें स्थान पर पहुंचा है।उन्होंने कहा कि मप्र में भाजपा सरकार ने युवा नीति लाकर ऐतिहासिक कार्य किया है।चहल ने युवाओं से कहा कि डबल इंजन की सरकार में चारों ओर से विकास के दरवाजे खुले होते हैं। इसलिए 2023 विधानसभा में और 2024 में लोकसभा में भाजपा सरकार को विजयी बनाएं।प्रदेश अध्यक्ष पंवार ने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं के समग्र विकास के लिए संकल्पित है। युवाओं के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए जो युवा नीति लॉन्च की गई है उसमें शिक्षा, कौशल, रोजगार, उद्यमिता, युवा नेतृत्व, सामाजिक कार्य, स्वास्थ्य, खेल, पर्यावरण जागरूकता सहित विभिन्न क्षेत्रों का समावेश है।उन्होंने नव मतदाताओं से आह्वान किया करते हुए कहा कि अपने परिजनों से इस बारे में जरूर पूछें कि 2003 से पहले कांग्रेस काल में मध्यप्रदेश की स्थिति क्या थी। वहीं भाजपा सरकार मध्यप्रदेश के विकास में नित नये आयाम स्थापित कर रही है। उन्होंने कहा कि आज सरकार युवाओं विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के साथ उन्हें सशक्त और समृद्ध भी कर रही है।कार्यक्रम के उपरांत महामंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने पौधारोपण किया। इस दौरान राजगढ़ भाजपा जिला अध्यक्ष ज्ञानसिंह गुर्जर, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष केपी पंवार व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।