
अक्षय चौहान खवासा
खवासा। झाबुआ रतलाम अलीराजपुर सांसद गुमान सिंह डामोर को हाईकोर्ट से करोड़ों के मामले में बरी होने पर सांसद गुमान सिंह डामोर के समर्थको में खुशी की लहर छा गई। जैसे ही सूचना कार्यकर्ताओ को लगी तो उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें बधाई दी। आज सांसद का बाजना में आयोजित कार्यक्रम में झाबुआ से जाते समय खवासा में सुबह बस स्टेंड पर मंडल अध्यक्ष तोलसिँह गणावा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा सांसद गुमान सिंह डामोर का पुष्प माला से स्वागत कर उन्हे कोर्ट से बरी होने पर बधाई दी।
इस अवसर पर यह थे उपस्थित।
मंडल अध्यक्ष तोलसिंह गणावा जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि प्रेम सिंह चौधरी पूर्व जनपद उपाध्यक्ष राजेंद्र भगत जिला सदस्य प्रकाशचंद्र त्रिवेदी,हरचंद भूरिया,महामंत्री देवीसिंह देवदा,उपाध्यक्ष शंकर खराड़ी,कमलेश भटेवरा ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष शैतानमल लोहार,रमेश बारिया,अनारसिंह डाबी,अमरसिंह सिंगार,झमक रावत,प्रहलाद चौहान,सोहन प्रजापत,प्रदीप सिसोदिया,विजेंद्र सिंह राठौर,राकेश पाटीदार मीडिया प्रभारी अक्षय चौहान आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।