Homeअलीराजपुरभाभरामध्यप्रदेश सरकार नदी नालों और कुवो और बावड़ियों को मुक्त रखने के...

मध्यप्रदेश सरकार नदी नालों और कुवो और बावड़ियों को मुक्त रखने के लिए आदेश दे चुकी है ,,,जिला कलेक्टर महोदय  आजाद नगर परिषद भाभरा नदी के अंदर ही दुकानें बना रही है जरा आकार देखिए,,, जिला प्रशासन 

मध्यप्रदेश सरकार नदी नालों और कुवो और बावड़ियों को मुक्त रखने के लिए आदेश दे चुकी है ,,,जिला कलेक्टर महोदय

 

 

आजाद नगर परिषद भाभरा नदी के अंदर ही दुकानें बना रही है जरा आकार देखिए,,, जिला प्रशासन

 

 

दिलीप सिंह भूरिया

 

 

जब से इंदौर बावड़ी कांड में कई लोगो की जान गई है तभी से मध्यप्रदेश सरकार ने नदी नालों कूवो और बावड़ियों पर अतिक्रमण हटाकर उनको अतिक्रमण मुक्त रखने का आदेश दे चुके है लेकिन अलीराजपुर जिले का जिला प्रशासन और अधिकारी और कर्मचारी अपनी आंखे बंद करके गहरी नींद में सो रहे है ।आजाद नगर भाभरा नगर परिषद अतिक्रमण हटाने के बदले सड़को नदी और नालों पर एक निजी जमीन मालिक की भूमि नही कटे इसके लिए एक दीवार बनाकर नदी में अतिक्रमण कर लाखो रूपयो की दीवार बना रही है । उसी कड़ी में बीते दो सप्ताह पूर्व आजाद नगर भाभरा में मुख्य नदी में रपट के पास नदी में ही एक दीवार का निर्माण कार्य चालू कर दिया है जिससे नदी का पानी प्रजापत समाज के सभी लोगो के घरों में भर जाएगा ।बीते वर्ष नदी में ज्यादा बारिश होने की वजह से पूरा प्रजापत मोहल्ला सोनी मोहल्ला और यहां तक कि कुवा चौक तक बारिश में नदी का पानी भर चुका था जिससे कारण कई परिवार के लोगो की जान मुश्किल में पड़ गई थी और बंदी छोड़ बाबा की दरगाह भी पूरी पानी डूब गई थी साथ ही आसपास कई दुकानों में पानी भर गया था जिससे कई व्यापारियों को लाखो का हार्डवेयर और सीमेंट पानी में भीगने से बर्बाद हो गई थी लेकिन नदी नालों पर किए अतिक्रमण के कारण 10से 12 किलोमीटर दूर पहाड़ों से निकलती है जिससे नदी में काफी आवेग से बारिश में पानी बहता है और काफी पानी नदी में आता है पहले से ही मिट्टी भरने के कारण और नगर का कचरा डालने से नदी पूरी तरीके से गाद से भरी हुई है जिससे बारिश में नदी का पानी प्रजापत मोहल्ले में घुस जाता है ।लेकिन नगर परिषद का यह अनोखा कारनामा है की शासकीय राशि से किसी निजी भूमि मालिक को दीवार का निर्माण करके देना है। कहा का नियम है ।

 

 

इकबाल सी एमओ आजाद नगर भाभरा से संवाददाता ने जब पूछा की नदी के बीच में दीवार बनाकर क्या किया जा रहा है तो उनका जवाब था की यहा दीवार बनाकर नदी का पानी नगर में जाने से रोक रहे है । और उन्होंने कहा की दीवार बनाने के लिए पूरी परिषद ने मांग की थी ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!