
वॉइस ऑफ झाबुआ संवाददाता।
मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर जिला अध्यक्ष प्रकाश रांका ने सारंगी ब्लांक अध्यक्ष पद पर ठाकुर अग्निनारायण सिंह राठौर बोड़ा यता को पुनः अध्यक्ष नियुक्त. किए गए हैं इस नियुक्ति से सारंगी ब्लांक के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों ने राठौर को बधाई दी सारंगी ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्र के सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में हर्ष का वातावरण है
राठौर ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए बताया पार्टी ने मुझ पर विश्वास किया एवं पुनः अध्यक्ष बनाया है मैं ब्लॉक के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को साथ में लेकर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को बहुमत से जीत दिलाऊंगा एवं पार्टी के विश्वास पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा