अक्षय चौहान खवासा
खवासा से चार धाम की यात्रा हेतु 19 यात्री सोमवार को रवाना हुए उसके बाद बुधवार को दूसरा जत्था रवाना हुआ जिसमे करीब 16 यात्रियों का दल शामिल था जिसमे राठौड़ समाज से 10 यात्री,पाटीदार समाज से 2 यात्री,वैरागी समाज से 2 यात्री,कहार समाज से 2 यात्री यात्रा में शामिल हुए। चारों धाम की यात्रा का हिंदू संस्कृति में बड़ा ही महत्व है। चार धाम जाने वाले यात्रियों का गोपाल मंदिर पर एकत्रीकरण होकर दर्शन कर शुभ मुहूर्त में निकले वहा से रोग्या देवी मंदिर,गणेश मंदिर,शीतला माता मंदिर,हनुमान मंदिर पर दर्शन कर निकले,तेजाजी मंदिर होते हुए बैंड बाजे के साथ पंथवारी पर पहुंचे वहा चार धाम जाने वाले यात्रियों ने पूजन अर्चना की और बड़े से आशीर्वाद लेकर यात्रा की शुरुवात की।परिजन एवम नगर वासियों ने यात्रियों को पुष्प माला पहनाकर चार धाम यात्रा के लिए बिदाई दी एवम यात्रा मंगलमय हो ऐसी ईश्वर से कामना की।इस दौरान जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि प्रेमसिह चौधरी,सरपंच प्रतिनिधि शंकर खराड़ी के साथ नगरवासी एवम समाजजन उपस्थित थे।
सराहनीय
युवक अनिल चौहान के माता पिता भी चार धाम यात्रा के लिए रवाना हुए उनके पुत्र द्वारा माता पिता के पैर थाली में रख कर धो कर उसका जल पिया यह देख कर लोगो ने पुत्र की सराहना की।
यात्रा संचालक ने दी जानकारी
यात्रा ले जाने वाले जय श्री राधे तीर्थ यात्रा एजेंसी के मुकेश धाकड़ ने बताया की चार धाम यात्रा की शुरुआत उज्जैन बाबा महाकाल के दर्शन के साथ की जाएगी,यात्रा में 12 ज्योतिलिंग,काठमांडू नेपाल के साथ भारत की परिक्रमा कराई जाएगी जिसमे यात्री करीब 2 महीने में अपनी चार धाम की यात्रा करके वापस घर लौटेंगे,यात्री को आराम दायक स्लीपर बस से यात्रा कराई जा रही है जिससे उन्हें लंबे सफर में कोई परेशानी नही आयेगी।
