
झाबुआ। कलेक्टर रजनी सिंह को कोई अब भूलेगा नही… क्योंकि असल में हुआ क्या ये सब जानते है… लेकिन बोलेगा कौन… अलग अलग ज्ञान तो सब पेल रहे है हक़ीक़त क्या है… अब पूछो मत हक़ीक़त सामने आते ही लोगों को शर्मसार होना पड़ेगा… खौर इन छः माह के कार्यकाल में कलेक्टर रजनी सिंह ने वो कर दिखाया जो किसी ने नही किया… कलेक्टर महोदया का आभार.. धन्यवाद… वॉइस ऑफ झाबुआ आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता है…।
स्वागत अभिनंदन कलेक्टर महोदया तन्वी हुडडा जी… आदिवासी बाहुल्य जिले झाबुआ में आपका स्वागत है… आपके कार्य करने की शैली और किस्से सुनें है… जिले में आज आपका पहला दिन है… लेकिन यहां आपकों फुंक फुंक कर कदम रखना होंगे… यहां दलाल, चापलुस, चम्चे पत्रकारों, और गमछाधारी नेताओं की कमी नही है.. ये आपके पास चापलुसी करते हुए आयेंगे और फोटों खिंचवाकर ये बता देंगे कि कलेक्टर महोदया से हमारें अच्छें संबंध है… और सप्लाय करने के लिए अधिकारी कर्मचारियों को चमकायेंगे… यहां के पत्रकार भी कम नही है… जो गलत होगा वो आपसे करवाने के लिए एक कुन्बा बनायेंगे और हमारें पास इतने चापलुस है कह कर चमकायेंगे… सप्लायरों की यहां होड लगी हुई है… सामग्री सप्लाय के लिए यहां ये कुछ भी कर सकते है। सबसे बडी बात ये है कि गमछा धारियों से अपकों रहना होगा सावधान क्योंकि यहां हर गली मोहल्ले में दो चार नेता मिल ही जायेंगे… जो कभी आप पर गलत कार्य करने के लिए दबाव बनायेंगे या फिर चुनाव के लिए फाईनेंस करने का कहेंगे… या फिर कुछ नही हो पाया जो कलेक्टर रजनी सिंह जैसे आप पर दबाव बनवायेंगे…
लेकिन कलेक्टर महोदया हमारें आदिवासी जिले के जिलेवासी बडे समझदार और प्रेमी है… यहां बस विकास की आवश्यकता है… आपसे बस जिलेवासियों को यही उम्मीद है कि आप जिले की हर समस्या का निदान तुरंत करे… ठेठ गांव तक पहुंच लोगों की समस्या जाने… शासन की योजनाएं कहां तक पहुंची… अधिकारी कर्मचारी यहां के काम चोर है… और शासन की योजनाओं पर पलीता फेरने में लगे है खैर आपका पहला दिन है… आप खुद समझ जायेंगी आपका वॉइस ऑफ झाबुआ स्वागत अभिनंदन करता है।