
आज झाबुआ नगर में झाबुआ संघ के प्रबल पुण्य के योग से परम् पूज्य गच्छाधिपति श्री मद विजय ऋषभचंद्र सुरीश्वर जी म. सा. के आज्ञानुव्रती पूज्य मुनिराज ज्योतिषचार्य श्री जयप्रभविजय जी म. सा. के सु शिष्य मालव केशरी,बंधु बेलड़ी, मधुर प्रवचनकार श्री हितेशचंद्र विजय जी म. सा. , पूज्य श्री दिव्यचंद्र विजय जी म.सा. एवम पूज्य श्री वैराग्ययश विजय जी म.सा. आदि थाणा 3 का झाबुआ नगर में श्री महावीर बाघ से बावन जिनालय मंदिर जी मे साम्मेया के साथ भव्य प्रवेश हुआ , तत्पश्चात पूज्य गुरुदेव की शुभ निश्रा में श्री राजेन्द्र तिथि दर्पण पंचाग का विमोचन श्री संघ के सदस्यों की निश्रा में किया गया।