HomeUncategorizedसरदारपुर मे रामनवमी पर निकलेगी विशाल भगवा यात्रा

सरदारपुर मे रामनवमी पर निकलेगी विशाल भगवा यात्रा

बालुसिंह बारिया

सरदारपुर नगर मे 30 मार्च, गुरूवार को सर्व हिन्दु समाज सरदारपुर द्वारा विशाल भगवा यात्रा निकाली जाएगी। भगवा यात्रा शाम 6 बजे श्रीराम मंदिर गोपाल कालोनी से प्रारंभ होकर कुमारगड्डा, भोपावर मार्ग, मैन चैपाटी, शिवाजी मार्ग, शालिनी मार्ग, देशप्रेमी चैक, बस स्टैण्ड, खेल परिसर रोड, पंचमुखी चैराहा से होते हुए श्रीराम मंदिर सरदारपुरा पर आरती एवं महाप्रसादी के साथ समापन होगा। आयोजित भगवा यात्रा मे प्रभु श्रीराम रथ, वीर हनुमान, नासिक ढोल, 5डी डीजे, भगवा ध्वज आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। सर्व हिन्दु समाज द्वारा सभी धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या मे पधारकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। यह जानकारी विष्णु चौधरी एवं विक्की यादव द्वारा दी गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!