
आज दिनांक 29/03/2023 को महिला सिलाई प्रशिक्षण का समापन बडौदा स्वरोजगार विकास संस्थान (आर सेटी) झाबुआ में हुआ जिसमें सम्माननीय अतिथियों के रूप में *रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से श्री आशीष हसोनी नाबार्ड से श्री नीलम सोनी एवं जिला अग्रणी प्रबंधक श्री राजेश कुमार* की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ *,जिला अग्रिणी प्रबंधक श्री राजेश कुमार सर* ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामनाएं दी व बचत के महत्व के बारे में विस्तार से समझाया, *रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के श्री आशीष सर* ने सभी प्रशिक्षणार्थियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि कोई भी कार्य छोटा या बड़ा नहीं होता शुरुआत में थोड़ी मुश्किलों का सामना जरूर करना पड़ता है, पर एक समय के बाद मुश्किलें भी हमें आसान लगने लगती है, और हमारा नाम हमारे काम से पहचाना जाता है, *नाबार्ड से श्री नीलम सोनी सर* ने नाबार्ड द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से समझाएं कार्यक्रम प्रशंसा की व सभी को भविष्य में योजनाबद्ध तरीके से काम करने की सलाह दी उक्त *कार्यक्रम का संचालन संस्था के फैकल्टी डी.एस यादव द्वारा* किया गया व *आभार निर्देशक श्री सुमित पाटनी* ने माना उक्त कार्यक्रम में महिला सिलाई के सभी प्रशिक्षणार्थी मास्टर ट्रेनर चंपा लस्कर, रंजना बारिया, विजय बहुगुणा, सुरेश सोलंकी व दीवान मेडा उपस्थित रहे..।