अक्षय चौहान खवासा
खवासा में 30 मार्च से 5 अप्रैल तक होने वाली श्री रामकथा को लेकर समिति द्वारा तैयारी जोरों सोरों से की जा रही है जिसमें हनुमान मंदिर की रंगाई पुताई साज सज्जा की तैयारी जारी हे रविवार को स्थानीय शंकर मंदिर पर समिति की बैठक आयोजित की गई थी जिसके नगर के वरिष्ठ जन को बुला कर आगामी 30 मार्च को हनुमान मंदिर से शाम 4 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी जिसको लेकर नगर से अधिक से अधिक मातृ शक्ति,नगर वासी अधिक से अधिक संख्या में पधारे इसके ऊपर समिति ने जोर दिया। सोमवार को सुबह ढोल के साथ संकट मोचन हनुमान मंदिर पर पूजा अर्चना कर नगर के प्रत्येक मंदिर पर भगवान को श्री फल चढ़ा कर निमंत्रण पत्रिका भेट की एवम सफल आयोजन की कामना की। इस अवसर पर समिति के शैतानमल लोहार,जगदीश वैरागी,सतीश वैरागी,मूलचंद्र चौहान,शंभुलाल चौहान,भगवतीलाल सोलंकी,अंबू वैरागी के साथ समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
