Homeझाबुआखवासाराठौड़ समाज ,लौहार समाज ओर टेलर समाज ने अपने अपने समाज के...

राठौड़ समाज ,लौहार समाज ओर टेलर समाज ने अपने अपने समाज के लोगों के साथ मनाया नववर्ष मिलन समारोह, राठौड़ समाज ने समाज के प्रतिभाशाली छात्रों को किया सम्मानित।

अक्षय चौहान खवासा

खवासा – खवासा में सभी लोगों ने अपने अपने स्तर से मनाया हिन्दू नववर्ष।किसी ने नीम की पत्तियों का रस बनाकर पिया तो कई लोगों ने माता रानी की आराधना से, तो कई समाज के लोगो ने समाज के साथ सहभोज का आयोजन कर हिन्दू नववर्ष मनाया। राठौड़ समाज द्वारा आयोजित हिंदू नववर्ष मिलन समारोह जिसमे समाज जन ने एक दूसरे को नव वर्ष की बधाई दी। स्थानीय राठौड़ धर्मशाला पर राठौड़ समाज के मिलन समारोह में तय किया गया की प्रति वर्ष समाज का नाम रोशन करने वाले छात्र छात्राओं को समाज की ओर से गुड़ी पड़वा के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा इस वर्ष समाज के 12 वी के छात्र उज्जवल कांतिलाल चौहान ने 84% अंक प्राप्त कर नगर में दितीय एवम समाज में प्रथम स्थान प्राप्त किया कक्षा दसवीं के छात्र नकुल पिता कांतिलाल चौहान ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर समाज में प्रथम स्थान प्राप्त किया दोनों ही सगे भाइयों को समाज की ओर से राठौड़ समाज प्रतिभाशाली सम्मान 2023 सम्मान पत्र के साथ सम्मानित किया गया एवं उज्जवल भविष्य की कामना करते हो उनको बधाई दी। इस अवसर पर राठौड़ समाज अध्यक्ष गोर्वधन लाल चौहान,समाज के वरिष्ठ रणछोड़ लाल,चौहान,रामलाल चौहान,शंभू लाल चौहान के साथ राठौड़ युवक परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित थे। राठौड़ (तेली) समाज खवासा में केवल दो भाइयों के परिवार से आज यह परिवार 350 से 400 लोगों तक पहुंच गया जिसे यहाँ एक ही परिवार बोला जाता है उक्त आयोजन मे सह भोज का भी आयोजन रखा गया था जिसमे पधार कर समाज जन ने सह भोज का लुप्त भी उठाया।तो वही दूसरी ओर दर्जी (टेलर) समाज ने भी नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया जिसमें समाज जन ने गुरु महाराज टेकचंद्र के चित्र की पूजा कर आरती उतारकर सहभोज का आयोजन पाटीदार धर्मशाला पर रखा गया वही गुजराती लोहार समाज ने भी नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन समाज जन के बीच मनाया ओर सभी एकदूसरे को शुभकामनाएं देकर सामुहिक भोज का आयोजित किया गया।ग्राम के इन सभी समाज ने अपने अपने समाज को एकसूत्र में बनाये रखने के उद्देश्य से सामुहिक भोज का आयोजन किया गया जिससे सभी लोग में आपस में मिल जुलकर रहे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!