अक्षय चौहान खवासा
खवासा:- खवासा में मां अंबिका माता मंदिर पर चैत्र नवरात्रि के पहले ही दिन उत्साह देखने को मिला। दिन में पांच जोड़े के द्वारा हवन का लाभ लिया जा रहा है । जिसमे हवन ज्योतिर्विद यज्ञाचार्य पं. पु.श्री योगेंद्र पौराणिक व विद्वानों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार से 9 दिन तक करवाया जायेगा। मंदिर प्रांगण में दर्शन करने के लिए अल सुबह से भक्तो की कतार लगना शुरू हो गई थी। जिसमे पूरे मंदिर को शिव कृपा लाइट डेकोरेशन द्वारा सजाया गया। लाइट डेकोरेशन का अद्भुत नजारा देखने को मिला। रात्रि में पहले दिन ही जगमगाती रोशनी के साथ आर्केस्टा पार्टी के द्वारा एक से एक गरबों की प्रस्तुतियां दी गई। बालिकाओं और पुरुषो द्वारा डांडिया रास से गरबो का आनंद लिया जिसमे देर रात तक माता रानी के गरबों से मां की आराधना की।