जिला प्रवक्ता सुनील खेड़े ने दिया अपने पद से इस्तीफा
अलीराजपुर – चुनावी साल को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी अपने नेताओं और मंत्रियों को बेवजह बयानबाजी से बचने की सलाह दे रही है और सिर्फ अधिकृत प्रवक्ता कोही बयान देने का बोल रही है वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी में प्रवक्ताओं को बदनाम करने की साजिशें की जा रही है ऐसा ही मामला अलीराजपुर जिला प्रवक्ता सुनील खेड़े का दिख रहा है ।
जिला प्रवक्ता सुनील खेड़े ने दिया अपने पद से इस्तीफा वीडियो जारी कर दी जानकारी।
वीडियो के माध्यम से सुनील खेड़े ने बताया मेरी नियुक्ति प्रवक्ता के रूप में टेलेंट हंट के तहत भोपाल से हुई थी न की जिले से ,इसलिए आज मेरी स्वेच्छा से अपना इस्तीफा कमलनाथ जी को भेज रहा हूं ।
पार्टी के कुछ लोग वरिष्ठ नेताओं के सामने मेरा वीडियो बयान को काट कर मुझे गलत साबित करने में लगे हुए हैं में वरिष्ठ नेताओं को आश्वस्त करना चाहता हूँ कि मेरे द्वारा दिया गया बयान प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लेकर दिया था न कि किसी कांग्रेस के नेता को लेकर ।
आने वाले समय में महेश पटेल के साथ एक कार्यकर्ता के रूप में काम करता रहूंगा।