अक्षय चौहान,खवासा
आज खवासा में खवासा चौकी उप निरीक्षक नवल सिंह बघेल थाना यातायात झाबुआ द्वारा यातायात रथ के माध्यम से आमजन को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का पालन करने हेतु समझाइश दी गई व आमजन को यातायात सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया गया है। इस दौरान वाहन चालक को यातायात नियमो को पालन करने की समझाइश दी।
