Homeझाबुआखवासानगर में प्रभात फेरी के साथ किया झंडावंदन,बच्चो में दिखा उत्साह,हुए सांस्कृतिक...

नगर में प्रभात फेरी के साथ किया झंडावंदन,बच्चो में दिखा उत्साह,हुए सांस्कृतिक आयोजन

अक्षय चौहान खवासा

खवासा:- गणतन्त्र दिवस के उपलक्ष्य में खवासा में सुबह स्कूल के बच्चो द्वारा नगर में प्रभात फेरी निकाली गई।इस दौरान हाथ में तिरंगा लिए भारत माता की जय, वंदे मातरम् ,विजय विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा आदि देश भक्ति गीत के नारों से गूंज उठा ।प्रभात फेरी बालक हाय सेकेंडरी स्कूल से प्रारंभ होकर बस स्टेंड होते हुए। हनुमान चौक पहुंची,जहा आखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा झंडा वंदन का आयोजन किया गया। जिसमे झंडा वंदन मुख्य अतिथि गिरजा व्यास से ध्वजारोहण करवाया। झंडा वंदन के पश्चात राष्ट्र गान का गायन किया गया। स्कूल के बच्चो ने वाद यंत्रों के माध्यम से सलामी दी।इस दौरान एबीवीपी के नगर मंत्री मनीष सेन, नगर सह मंत्री पवन पाटीदार, आयुष पाटीदार, मनोज प्रजापति, साहिल मालवीय,रूपेश लोहार,विशाल मालवीय,कुणाल मालवीय और नगरवासी, वरिष्ठ जन,चौकी प्रभारी नवलसिंग बघेल दल बल के साथ आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर आखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके बाद प्रभात फेरी जैन मंदिर, नीम चौक,राम मंदिर,गणेश मंदिर, से होती हुई ।बामनिया रोड पर स्थित पंचायत भवन पर पहुंची। जहा सरपंच गंगा बाई खराड़ी ने झंडा वंदन किया। इससे पहले महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिसमे संस्था के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक नृत्य और योगा आसन, नसा मुक्ति अभियान तहत जानकारी देते हुए एक से एक प्रस्तुतियां दी गई। जिसमे बालक, बालिकाओं को मुख्य अतिथि द्वारा नगदी पुरूस्कार का वितरण किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि रमेश चंद्र बारिया, सरपंच गंगा बाई खराड़ी, सचिव कांतिलाल परमार, उप सरपंच मनोहर बरिया, सरपंच प्रतिनिधि शंकर खराड़ी, चौकी प्रभारी नवलसिंग बघेल, पंच गण,वरिष्ठ जन,पंचायत स्टाप, स्कूल स्टाप, छात्र और छात्रा आदि नगरवासी उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन मिठाई वितरण और राष्ट्र गान का गायन कर कार्यक्रम का समापन हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!