Homeझाबुआनगर में प्रभात फेरी के साथ किया झंडा वंदन

नगर में प्रभात फेरी के साथ किया झंडा वंदन

@वॉइस ऑफ झाबुआ 

 

मुकेश कुमावत

पिपलौदा तहसील से रणायरा में
गणतंत्र दिवस की 74 वीं वर्षगांठ के मौके पर आज सभी शासकीय संस्थाओं में ध्वजारोहण किया गया इस दौरान न्यू माधव विद्या मंदिर एवं अरिहंत पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा नगर में प्रभात फेरी निकाली गई। वही ग्राम पंचायत भवन पर सरपंच अनुसुइया बाई, सचिव ओंकारलाल कुमावत, ग्रामीण के साथ ध्वजारोहण किया गया, इस दौरान नगर की सभी शासकीय एवं अशासकीय संस्थाओं द्वारा प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी शासकीय स्तर म हाई स्कूल प्रांगण में सामूहिक रूप से गणतंत्र दिवस मनाया गया
इस दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए । सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान छात्रों द्वारा नाट्य कला का अयोजन किया गया है।
इसी दौरान जनपद सदस्य, सरपंच , पंच, ग्रामीण ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से खुश होकर छात्रों का उत्साह बड़ाने के लिए इनामो की बौछार कर दी।

हाई स्कूल प्राचार्य मुकेश प्रजापत, मिडिल स्कूल प्रधानाध्यापक राजूलाल गड़वाल ने बच्चों की सराहना करते हुए कहा कि बहुत सालो के बाद ऐसा प्रोग्राम हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!