Homeधार15 महीने की सरकार ने बंद कर दी थीं जनहित की योजनाएंः...

15 महीने की सरकार ने बंद कर दी थीं जनहित की योजनाएंः हितानंद जी प्रदेश संगठन महामंत्री ,भाजपा प्रदेश महामंत्री और जिला संगठन प्रभारी ने नगर परिषद सरदारपुर व राजगढ़ में कार्यकर्ता बैठक ली

धार / सरदारपुर। आपने 15 महीने की कांग्रेस की सरकार को देखा है, इस दौरान भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई जनहित और गरीब कल्याण की योजनाओं को बंद कर दिया गया था। हर तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला था। स्थानीय नगर परिषद के कार्य व्यवहार से भी आप सभी भलीभांति परिचित हैं, बीते पांच सालों से देख रहे हैं। इसलिए आज हम सभी कार्यकर्ताओं को यह संकल्प लेना है कि नगर के सभी 15 वार्डों में 23 जनवरी को होने वाले मतदान में कमल खिलना चाहिए। यह बात भारतीय जनता पार्टी के संगठन महामंत्री हितानंद व भाजपा प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को सरदारपुर में नगर परिषद और राजगढ़ में चुनाव को लेकर आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं व मंडल पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कही। बैठक में संगठन जिला प्रभारी श्याम बंसल, नगर परिषद प्रभारी प्रवीण सुराणा,राजगढ नगर परिषद प्रभारी शैलेष दुबे, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री दिलीप पटोंदिया सहित अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे ।

मेरा बूथ सबसे मजबूत के नारे के साथ मैदान में उतरें कार्यकर्ता
श्री हितानंद ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अपना बूथ सबसे मजबूत के नारे के साथ चुनाव मैदान में उतरे। हमें हर बूथ पर जीत हासिल करना है, क्योंकि बूथ जीता तो चुनाव जीता। जब हम चुनाव जीतेंगे, तभी हमारी नगर परिषद बनेगी और हम अधिक विकास करा पाएंगे क्योंकि प्रदेश और केंद्र में हमारी सरकार है। प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने जिले के राजगढ़ में भी पार्टी पदाधिकारियों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं पार्षद प्रत्याशियों के साथ बैठक कर आगामी स्थानीय निकाय चुनाव के संबंध में चर्चा की।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया,मुकाम सिंह निगवाल, संजय बघेल चुनाव संचालक राजेंद्र गर्ग मंडल अध्यक्ष अखिलेश यादव,मदन चोयल, गिरधारी चौधरी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा वरिष्ठ समाजसेवी भगवान भाई पाटीदार,धर्मेंद्र मंडलोई सहित अनेक मंडल पदाधिकारी व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!