अक्षय चौहान। खवासा
खवासा मे बाजना रोड स्तिथ मुक्तिधाम पर सौंदर्यकरण का कार्य चल रहा हे यहां युवाओं की मदद से मुक्तिधाम परिसर मे हरे भरे पेड़ पौधे लगाए गए वे अब धीरे धीरे बड़े होते जा रहे हे। ग्राम पंचायत द्वारा मुक्तिधाम परिसर मे बाउंड्री वॉल का कार्य पूर्ण होने क़े बाद शुक्रवार को जनपद निधि से मुक्तिधाम में 8 लाख की लागत से ट्यूबवेल,पाइप लाइन , पंप हाऊस , बिजली कनेक्शन एवं अन्य निर्माण कार्य का भूमिपूजन जनपद उपाध्यक्ष माया देवी प्रेमसिंह चौधरी द्वारा किया गया। इस अवसर पर सरपंच गंगा बाई खराड़ी, उपसरपंच मनोहर बारिया,शंकर खराड़ी,हीरालाल पटेल,क़े साथ ग्राम पंचायत के पंच गण, एवं नगरवासी आदि उपस्थित थे।।