Homeझाबुआएक दिवसीय विस्तारित पदाधिकारी बैठक 17 को कटनी में

एक दिवसीय विस्तारित पदाधिकारी बैठक 17 को कटनी में

 

@Voice   ऑफ   झाबुआ

भारतीय जनता पार्टी की एक दिवसीय विस्तारित पदाधिकारी बैठक 17 दिसम्बर को कटनी में आयोजित होगी। बैठक में पार्टी के संपन्न हुए कार्यक्रमों और अभियानों की समीक्षा होगी। वहीं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से पार्टी पदाधिकारी चर्चा करेंगे। बैठक की यह जानकारी पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं कार्यालय प्रभारी भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में पत्रकार-वार्ता में दी। पार्टी के प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल भी पत्रकार-वार्ता में मौजूद थे।
भगवानदास सबनानी ने बताया कि हाल ही में दिल्ली में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई है, जिसके अनुवर्तन में प्रदेश में एक दिवसीय विस्तारित पदाधिकारियों की बैठक 17 दिसम्बर शनिवार को कटनी में आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा करेंगे। एक दिवसीय बैठक का शुभारंभ प्रातः 11 बजे होगा। बैठक में पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुग, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद सहित सभी कोर कमेटी सदस्य एवं वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहेंगे।सबनानी ने बताया कि प्रदेश में संपन्न हुए पार्टी के कार्यक्रमों, सभी मोर्चार्ं के प्रशिक्षण वर्ग एवं बिरसा मुंडा जयंती से टंट्या मामा बलिदान दिवस तक हुए कार्यक्रम व गौरव यात्रा की समीक्षा होगी। साथ ही आगामी समय में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा होगी। उन्होंने बताया कि विधानसभा स्तर पर संपन्न हो चुके ग्रामीण जनप्रतिनिधियों के प्रशिक्षण वर्ग की समीक्षा होगी। साथ ही 18 दिसम्बर से प्रारंभ होने वाले नगरीय निकाय जनप्रतिनिधियों के प्रशिक्षण वर्ग की रूपरेखा पर चर्चा होगी। 18 दिसम्बर से प्रदेश के 38 स्थानों पर नगरीय निकाय जनप्रतिनिधियों के प्रशिक्षण वर्ग आयोजित होंगे, जिसमें पांच विषयों पर प्रशिक्षणार्थियों का प्रबोधन होगा।सबनानी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की पहचान एक उत्कृष्ठ बूथ प्रबंधन करने वाले संगठन के रूप में होती है। भारतीय जनता पार्टी का नेटवर्क बूथ स्तर तक फैला हुआ है, हमारा यह नेटवर्क और मजबूत हो, उसके लिए बूथ के पन्ना प्रभारी एवं पन्ना समिति गठन को लेकर एक दिवसीय बैठक में चर्चा होगी। जिसके साथ ही दिल्ली में संपन्न हुई राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक में तय हुए कार्यक्रमों को प्रदेश में आयोजित करने की रूपरेखा बनेगी। सबनानी ने कहा कि प्रवास संगठन के प्राण हैं, भारतीय जनता पार्टी में प्रत्येक पदाधिकारी लगातार प्रवास करते हैं। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन एप के माध्यम से पदाधिकारियों के प्रवास की व्यवस्था भी सुनिश्चित की है। एक दिवसीय बैठक में पदाधिकारियों के प्रवास को लेकर भी चर्चा होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!