Homeझाबुआभाजपा की रीड की हड्डी को कमजोर करता जिला अध्यक्ष कुलदीप

भाजपा की रीड की हड्डी को कमजोर करता जिला अध्यक्ष कुलदीप

@वाॅइस   ऑफ   झाबुआ

सुना है….! भारतीय जनता पार्टी में रीड की हड्डी कहलाने वाला एक मात्र संगठन भारतीय जनता युवा मोर्चा ही है जो समय समय पर प्रादेशिक नेतृत्व के निर्देशन पर कार्य करता रहता है,झांकी मंडप उर्फ युवा मोर्चा का संगठन में सिर्फ युवाओं को जोड़ने के साथ सभाओं में भिड़ भाड़ बड़ाने से ज्यादा कुछ नही है, वही मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में भारतीय जनता युवा मोर्चा की बारह बजी पड़ी है।

भाजपा की रीड की हड्डी को कमजोर करता जिला अध्यक्ष

गलियारों की चर्चा है कि भारतीय जनता युवा मोर्चा सेकडो युवाओं का समूह है जो भाजपा संगठन के अनुसार चलता है वैसे कुछ कुछ जिलों में भाजयुमो पदाधिकारी सिर्फ फोटो बाजी के अलावा उनको संगठन का अक्षर ज्ञान तक नही हे,मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के भाजयुमो जिला अध्यक्ष कुलदीप चैहान हर बार की तरह इस बार भी सुर्खियों में है,कुलदीप चैहान जब से भाजयुमो जिला अध्यक्ष बने हे तब से भारतीय जनता युवा मोर्चा झाबुआ निष्क्रिय के साथ हाथ पे हाथ धर के बैठा है,पिछले दिनों प्रादेशिक स्तर के निर्देशन में पूरे प्रदेश में लाखो की तादाद में वृक्षा रोपण का अभियान प्रदेश से लेकर मंडल स्तर तक चलाया था परंतु झाबुआ भाजयुमो के जिला अध्यक्ष से लेकर जिला कार्यसमिति सदस्य के साथ मंडल स्तर के पदाधिकारी उक्त अभियान में सिर्फ ना के बराबर भूमिका निभाई है,वही भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष का कहना हे की पदाधिकारियों के निष्क्रियता के कारण मंडल स्तर तक अभियान में सफलता नही मिली है,वही एक और पदाधिकारी का कहना है कि रक्तदान आयोजन में भी फर्जी अंको के साथ अभियान को ठेंगा बताया था,दोनो ही अभियान में जिला पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष के साथ जिला अध्यक्ष कुलदीप चैहान भी भाजपा को नुकसान पहुंचाने में कोई कसर नही छोड़ते हुए भाजपा की ऋण की हड्डी कहलाने वाले भाजयुमो को कमजोर कर रहा है।

जिला अध्यक्ष या जिला अध्यक्ष के नाम से हो रही उगरानी?

सुर्खियों में बने रहना जिला अध्यक्ष कुलदीप चैहान की आदत हो गई है, भाजयुमो जिला अध्यक्ष इस बार अलग सुर्खियों के कारण बाजार में हवा चल रही हे,सूत्रो के अनुसार बाजार में भाजयुमो जिला अध्यक्ष या जिला अध्यक्ष के नाम से कोई उगाही आए दिन करने की चर्चा भी चल रही है,सूत्रो की माने तो आंगनवाड़ी में आए दिन जिला अध्यक्ष या जिला अध्यक्ष के नाम से कोई उगरानी कर रहा है,साथ ही पूर्व में बोरी में सट्टे को लेकर भी जिला अध्यक्ष या जिला अध्यक्ष के नाम से अच्छी खासी रकम में तोड़ किया गया है, वही स्वाथ्य विभाग और पुलिस विभाग में भी आए दिन उगरानी का खेल जिला अध्यक्ष या जिला अध्यक्ष के नाम से चलने की चर्चा चल रही है,उगरानी के चलते भारतीय जनता युवा मोर्चा की हालत तो पतली हो रही साथ ही भाजपा को भी नुकसान पहुंच रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!