Homeझाबुआझाबुआ पुलिस द्वारा ग्राम सभा आयोजित कर ग्रामवासियों को पेसा एक्ट के...

झाबुआ पुलिस द्वारा ग्राम सभा आयोजित कर ग्रामवासियों को पेसा एक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी

दिनांक 15 नवंबर 2022 को मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एवं माननीय मुख्यमंत्री म.प्र. शासन शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में जनजातीय समुदाय के हित में पेसा एक्ट को लागू किया गया है। पुलिस अधीक्षक झाबुआ अगम जैन द्वारा समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को पेसा एक्ट के तहत झाबुआ पुलिस द्वारा ग्रामो में ग्राम सभाओ का आयोजन किया जाकर ग्राम वासियों को पेसा एक्ट के संबंध में जानकारी दी जाने हेतु निर्देशित किया गया है।इसी कड़ी में आज 01 दिसंबर 2022 को झाबुआ पुलिस टीम द्वारा ग्राम भंवर पिपलिया, ग्राम बुचाडुंगरी, थाना रानापुर परिसर में पेसा एक्ट के बारे में ग्रामवासियों को विस्तार से जानकारी दी गई। प्रत्येक ग्राम में एक शांति एवं विवाद निवारण समिति के गठन के बारे में जानकारी देते हुए उनके अधिकारों के बारे में बताया गया। पुलिस थाने में दर्ज एफआईआर की सूचना थाने द्वारा शांति एवं विवाद निवारण समिति को देना होगी। पेसा एक्ट के तहत ग्रामों की समस्यों का निराकरण ग्रामों में ही किया जायेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!