Homeझाबुआपिछड़ा वर्ग मोर्चा का प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग 29 एवं 30 को...

पिछड़ा वर्ग मोर्चा का प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग 29 एवं 30 को सीहोर में

 

@Voice   ऑफ   झाबुआ

भारतीय जनता पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाहा ने बताया कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा का दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग 29 और 30 नवंबर को सीहोर में आयोजित किया जायेगा। प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश भर से मोर्चा के लगभग 220 पदाधिकारी भाग लेंगे।कुशवाहा ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद डॉ. के लक्ष्मण, पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व विधायक श्रीमती कृष्णा गौर, मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री व सांसद संगमलाल गुप्ता, प्रदेश शासन के मंत्री भूपेन्द्र सिंह, पार्टी के प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत, सुश्री कविता पाटीदार, प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर सहित अन्य नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं जिला महामंत्री शामिल होंगे। प्रशिक्षण वर्ग में 12 अलग-अलग विषयों पर प्रशिक्षिणार्थियों को वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!