Homeझाबुआकिससे लगाए गुहार साहेब…! 3 महीने से नही मिल रहा राशन…!

किससे लगाए गुहार साहेब…! 3 महीने से नही मिल रहा राशन…!

किससे लगाए गुहार साहेब…!

3 महीने से नही मिल रहा राशन…!

वॉइस ऑफ झाबुआ।

झाबुआ ब्लॉक के अंतरवेलिया ग्राम पंचायत में पिछले 3 महीने से राशन नहीं दिया जा रहा हैं। जब भी दुकान खुलती है तो सर्वर डाउन बताते हैं वहां का सेल्समैन जानबूझकर ग्रामीणों को आदिवासी भाइयों को अनाज वितरण नहीं कर रहा शिवराज मामा अनाज दे रहा है अपने भांजा भांजी के लिए लेकिन कुछ निचले स्तर के अनाज माफिया वह अनाज वितरित नहीं करते हैं बचा हुआ अनाज व्यापारियों के गोदाम भरते हैं। आदिवासी के नाम पर जो अनाज आता है वह सेल्समैन और जिले के कुछ अधिकारी मिलकर सांठगांठ कर लेते हैं मामला रफा-दफा कर देते हैं जयस जिला प्रशासन से कहना चाहता है। गरीब आदिवासियों का अनाज तो मत खाओ जब इस घोटाले के बारे में जयस संगठन को पता चला तो संगठन के पदाधिकारियों ने ग्रामीण से पूछताछ तो ग्रामीण ने बताया की उन्हें 3 महीने से अनाज नहीं मिल रहा है। सेल्समेन हमेशा सर्वर डाउन है कह कर हमें भगा देता है हर बार का यही बहाना… जाने अनाज नही मिलता है तो जाता कहा है। जयस संगठन कलेक्टर महोदया से कहना चाहता है की इस और ध्यान दें ओर जिले के कंट्रोल की जाँच की जाए ज़िले भर में यही हालत है। जिला प्रशासन को जल्दी इस ओर ध्यान देते हुबे एक्शन लेना चाहिए नहीं ईंट अंतर वेलिया दुकान पर से 3 महीने का अनाज गायब हो जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!