Homeझाबुआपाराकल होगा महान क्रांतिकारी टंट्या मामा भील की प्रतिमा का भव्य अनावरण। ...

कल होगा महान क्रांतिकारी टंट्या मामा भील की प्रतिमा का भव्य अनावरण।  हिंदू युवा जनजाति संगठन द्वारा किया जा रहा यह भव्य आयोजन। 

कल होगा महान क्रांतिकारी टंट्या मामा भील की प्रतिमा का भव्य अनावरण। 

हिंदू युवा जनजाति संगठन द्वारा किया जा रहा यह भव्य आयोजन। 

 

वॉइस ऑफ झाबुआ पारा। 

झाबुआ जिले के ग्राम पारा में झाबुआ बोरी रानापुर रोड़ चौराहे पर हिन्दू युवा जनजाति संगठन के अथक प्रयास व मेहनत व समाज के अच्छे समर्थन के बाद भील समाज के जन नायक महान क्रांतिकारी टंट्या (मामा)भील की मूर्ति (गाता)स्थापना सुबह 10 बजे सेमलिया धाम के कानूराम जी महाराज के मुख्य सानिध्य में की गई जिसमे हिंदू युवा जनजाति संगठन के प्रमुख कमल डामोर,मंडल अध्यक्ष सज्जनसिंह अम्लियार,जिला पंचायत सदस्य पति वालसिंह मसानिया,सोमसिंह सोलंकी,जनजाति विकास मंच के राजेश डावर,पूर्व मंडल अध्यक्ष ओंकार सिंह डामोर, छीतु सिंह मेड़ा,सतीश अजनर ,हिंदू युवा जनजाति संगठन महामंत्री कमलेश मावी सहित समस्त समाज के वरिष्ठजन उपस्थित हुए।

हिन्दू युवा जनजाति संगठन आज 15 नवंबर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजाति गौरव दिवस मनारहा हे इस दिन पूरे देश प्रदेश सहित जिले के प्रत्येक खंड के गांव में जनजाति गौरव दिवस मनाया जाएगा,हिंदू युवा जनजाति संगठन के महामंत्री कमलेश मावी एवं जिला संगठन प्रमुख कमल डामोर ने जानकारी देते हुए बताया कि,15 नवम्बर को जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर भव्य टंट्या मामा भील की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा,जिले के पारा नगर में पहली बार महान वीर शिरोमणि महापुरुष टंट्या मामा भील की प्रतिमा लगाई गई जिसका अनावरण किया जाएगा जाएगी एवं उसके पश्चात नगर में शोभा यात्रा निकाली जाएगी,जिला अध्यक्ष रामसिंह भूरिया ने बताया कि होने जा रहे इस भव्य आयोजन में सामाजिक समरसता के संस्थापक क्रांति धर्मा मोहन नारायण की गरिमा मई उपस्थिति रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!