Homeअलीराजपुरअभी भी नही जगा अलीराजपुर जिला प्रशासन।

अभी भी नही जगा अलीराजपुर जिला प्रशासन।

Voice Of झाबुआ

एरन ग्राम में आज़ादी के बाद भी नही बनवा पाए नदी पर पुलिया और सड़क ।

दिलीपसिंह भूरिया

चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा तहसील से मात्र 11 किलोमीटर दूर ग्राम भावटा की पुलिया और सड़क का आज तक निर्माण नही हुवा जबकि इस महत्वपूर्ण सड़क से होकर कई गावों के लोग अपनी जान जोखिम में डालकर गुजरते है ।और कई बार अपनी जान जोखिम में भी डाल चुके। है क्योंकि पहाड़ी इलाका होने से बारिश के समय जब भी इस नदी से ग्रामीण आदिवासी अंचल के लोग इस नदी को जिस पर पुलिया का निर्माण नही हुवा है उसको पार कर उसको उनके घरों तक जाना ही पड़ता है इस नदी की यह पुलिया दो भागो में बटी हुई है पहला भाग ग्राम पुनियावाट ग्राम पंचायत में और दूसरा भाग ग्राम पंचायत भावटा के एरन में स्थित है ।

विचारणीय पहलू:- ग्राम एरन की यह सड़क का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहद हुवा है ।प्रधानमंत्री सड़क योजना में जिले के अधिकारी और कर्मचारियों ने इस सड़क के निर्माण के समय इसका भुगतान करते समय इस सड़क की पूर्णता की जो रिपोर्ट सौंपी गई होगी क्या आपको लगता है जिले के जो भी जवाबदार प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी जिनका दायित्व है की जिले के उनके अधीनस्थ जितने भी विभाग के या उन विभागो के जो काम है उनके ऊपर निगरानी रखना या उनके द्वारा किए गए प्रत्येक कार्य की सही तरीके से जांच कर उनका भुगतान करना लेकिन जिला प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने जिले के आलीशान कमरों में बैठ कर ही उसका निर्णय और निरीक्षण पूर्ण कर इस सड़क के निर्माण की पूर्णता के जो भी दस्तावेज है उनके पूर्ण होनी की जानकारी पर और राशि आहरण करने के लिए अपने हस्ताक्षर कर दिए जिनकी वजह से इस सड़क को पूर्णता और इसके ठेकेदार को इस सड़क के निर्माण की पूर्ण राशि आहरण या भुगतान संबंधित विभाग ने कर दिया ।जिसका दुष्परिणाम यह है की आज तक इस सड़क से जुड़े लोगो को आज भी परेशानी का सामना करना पड़ता है ।और आज दिनांक तक परेशान हैं।क

जिला कलेक्टर राघवेंद्र सिंह को इस सड़क निर्माण के लिए व्यक्तिगत जवाबदारी लेकर निर्माण पूर्ण करवाना चाहिए।

जिले के जिला कलेक्टर महोदय राघवेंद्र सिंह जी जिले के हर गली मोहल्ले ओर ग्राम पंचायत और विभागो में भ्रष्टाचार की गंगा बह रही है जिले के प्रशासनिक और शासकीय अधिकारियों की डोर आपके ही हाथो में है और जिले के आदिवासी वित्त विभाग की राशि का भी कहा उपयोग और आवंटन आपके ही हाथो में है जिले की आम नागरिकों और खास करके आमखुट पुनियावाट का क्षेत्र है जिनके साथ कई वर्षो से भेदभाव पूर्ण तरीके से जिला प्रशासन ने विकाश कार्यों के लिए इस आदिवासी क्षेत्र पर ध्यान ही नही दिया ।

जिले की राजनेतिक पार्टियों को सिर्फ वोट मांगना आता है विकाश तो करना ही नही आता।

जिले की सभी राजनेतिक पार्टियों के नेता जनप्रतिनिधियो ने आज तक इस सड़क के निर्माण में रुचि तक नही दिखाई इस क्षेत्र का ध्यान चुनाव के समय याद आता है जिले के सांसद महोदय माननीय गुमानसिंह डामोर ने आज तक इस आदिवासी क्षेत्र का कभी भी दौरा तक नही किया जिससे उनको इस क्षेत्र के लोगो की समस्याओं की कभी भी भनक तक नहीं है।जिले की जोबट क्षेत्र की विधायिका सुलोचना रावत जिनके परिवार ने जोबट क्षेत्र में एक दशक तक राज्य किया लेकिन इस सड़क के निर्माण की कोई भी योजना 50 वर्षो के कार्यकाल में आज तक नही बना पाए जिससे की इस आदिवासी क्षेत्र के लोगो को इस सड़क ने निर्माण के बाद होने वाले लाभ की का कोई भी आंकलन नही कर पाए। जोबट के पूर्वविधायक माधोसिंह डावर ने भी इस क्षेत्र की सड़क और पुलिया की समस्या को सुलझाने का काम आज तक नही किया जिसके कारण ही उनको इस क्षेत्र के लोगो ने सत्ता और विधायक की कुर्सी से जमीन पर पटक दिया ।

 

लोगो को अब आम आदमी पार्टी से उम्मीद:- जिले में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के आजादी से अब तक के विकाश कार्ड को देखने हुवे आगामी चुनाव में तीसरे विकल्प के रूप में प्रदेश में उभर रही राजनेतिक पार्टी आम आदमी पार्टी के प्रति लोगो की रुचि बड़ रही है साथ ही आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार मुक्त पार्टी है जो लोगो को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए ही रणनीति कर रही है आम आदमी पार्टी जो भी वादे करती है। उन कामों की वारंटी नही गारंटी देती है इस लिए इस क्षेत्र के लोगो की आखरी उम्मीद आम आदमी पार्टी ही है जो यह सड़क और पुलिया का निर्माण ईमानदारी से करवाने की क्षमता रखती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!