HomeUncategorizedतेज रफ्‍तार बाइक दीवार से टकराई, हादसे में 4 लोगो की मौके...

तेज रफ्‍तार बाइक दीवार से टकराई, हादसे में 4 लोगो की मौके पर मौत

Voice Of झाबुआ

कार्यक्रम से घर लौट रहे थे चारो दोस्‍त, रात में हुआ हादसा

जावेद मुल्तानी/कुक्षी

रात्रि के समय दर्दनाक हादसे में बाइक सवार युवकों की मौत हो गई, सभी दोस्त कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपने घर की और लौट रहे थे। तभी रास्ते में बाइक असंतुलित होकर एक मकान की दिवार से टकराई, जिसमें ही बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर कुक्षी पुलिस टीम मौके पर पहुंची व गांव के लोगों की मदद से युवकों के शव को समीप के अस्पताल भेजा गया। जहां पर पंचनामा बनाकर पुलिस ने मर्ग कायम किया हैं, वहीं सोमवार सुबह पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इधर एक साथ चार लोगों की मौत के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। ग्रामीणों के अनुसार पाटला बाबा नाच मेला कार्यक्रम रविवार को आयोजित किया गया था, जिसमें बडी संख्या में क्षेत्र के लोग शामिल हुए। नाच मेला शाम पांच बजे से शुरु हुआ, जो अल सुबह तक जारी रहा। जहां से ही शामिल होकर एक बाइक पर ही सभी लोग गांव की और जा रहे थे, तभी रास्ते में दर्दनाक हादसे में दो किशोर सहित दो युवकों की मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार रविवार को ग्राम पालसी में पाटला बाबा कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें आसपास के करीब 25 गांव के लोग शामिल हुए थे। बाइक क्रमांक एमपी-09 एनडब्लयू-3376 पर सवार होकर बंटी उर्फ सतीश पिता दिनेश उम्र 17 साल, प्रवीण पिता जगदीश उम्र 18 साल, मुकेश पिता प्रताप उम्र 22 साल व पंकेश पिता फुलसिंह अपने घर की और लौट रहे थे, रात में करीब 3-30 बजे के आसपास ग्राम आली के चौघडियापुरा में दर्दनाक हादसा हो गया। सोमवार सुबह बडी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंचे, यहां पर पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंपे है। नाच मेले की खुशियां चार परिवार के लोगों के लिए मातम में बदल गई है। सभी मृतक आपस में दोस्त थे, जिसमें से तीन युवक ग्राम सालखेडा व एक युवक कनेरी गांव का निवासी था। हादसे में मृतक दो युवक क्षेत्र में ही मजदूरी करने का काम करते थे। टीआई ब्रजेश कुमार मालवीय के अनुसार बाइक असंतुलित होकर दीवार से टकरा गई थी, जिसके कारण ही बाइक सवार चार युवकों की मौत हो गई है। प्रकरण में मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!