Homeझाबुआमीडिया विभाग का प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग 16 को भोपाल में

मीडिया विभाग का प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग 16 को भोपाल में

 

@Voice   ऑफ   झाबुआ

भारतीय जनता पार्टी मीडिया विभाग का प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग 16 नवंबर को प्रदेश कार्यालय भोपाल में आयोजित होगा। प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद सहित मीडिया विशेषज्ञों का मार्गदर्शन मिलेगा।प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी, प्रदेश प्रवक्ता, समस्त मोर्चो के प्रदेश मीडिया प्रभारी, सह प्रभारी, पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी एवं सह मीडिया प्रभारी मौजूद रहेंगे। प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग के बाद आने वाले दिनों में मीडिया विभाग के संभाग स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग भी आयोजित होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!