Homeझाबुआरायपुरियाअवैध गांजे के पौधे उगाना के विरुद्ध थाना रायपुरिया पुलिस द्वारा कार्यवाही...

अवैध गांजे के पौधे उगाना के विरुद्ध थाना रायपुरिया पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए 110 गांजे के पौधे जप्त किये         

अवैध गांजे के पौधे उगाना के विरुद्ध थाना रायपुरिया पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए 110 गांजे के पौधे जप्त किये

        

Voice of झाबुआ से परिवेश पटेल

 मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई पूरे जिले में की जा रही है। जिले के समस्त थाना चौकी की पुलिस टीमें अवैध मादक पदार्थ के विरोध अलर्ट मोड पर कार्य कर सक्त एवं प्रभावी कार्यवाही कर रही है।

 इसी अनुकरण में आज दिनांक 12 नवंबर 2022 को थाना रायपुरिया पर विश्वसनीय मुखबिर द्वारा सूचना मिली की ग्राम अमल वाणी में मुकेश पिता टेटिया गामड़ उम्र 35 साल ने अपने खेत पर गांजे के पौधे उगा रखे थे जिस पर थाना रायपुरिया की पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकेश पिता टेटिया गामड़ जहां पर खेत के बीचो बीच अवैध गांजे के पौधे संख्या 110 लगाए हुए मिले कुल वजन 55 किलो कीमत लगभग 5,50,000/- रुपए के पाए गए, जिसे विधिवत जप्त किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जिस पर थाना रायपुरिया में NDPS एक्ट में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

  उक्त संपूर्ण कार्य में थाना प्रभारी रायपुरिया, निरीक्षक राजकुमार कंसारिया, उप निरीक्षक अशफाक खान, उप निरीक्षक महावीर वर्मा, सहायक उप निरीक्षक रियाज उल हक, सहायक उपनिरीक्षक फोदल सिंह भदोरिया, प्रधान आरक्षक मुकेश सोलंकी, प्रधान आरक्षक पवन चौहान, आरक्षक राजू रावत, आरक्षक मुकेश सिंगार, आरक्षक शैलेंद्र, आरक्षक जितेंद्र का सराहनीय योगदान रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!