Homeझाबुआअनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा दीपावली मिलन समारोह मनाया गया

अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा दीपावली मिलन समारोह मनाया गया

 

आज स्थानीय नई मंडी प्रांगण थांदला में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा दीपावली मिलन समारोह रखा गया। जिसमें मिलन समारोह एवं जनजाति गौरव दिवस की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। समारोह में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कल सिंह भाबर भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक, महामंत्री सोम सिंह सोलंकी, वरिष्ठ नेता श्यामा ताहेड, संजय भाबर, नगर पंचायत अध्यक्षा लक्ष्मी सुनील पणदा, उपाध्यक्ष पंकज राठौर, मंडल अध्यक्ष सेवा डामोर, गोलू उपाध्याय, सचिन प्रजापति, अंकुर पाठक, मसूल नीनामा, अर्जुन मेडा, बंटी अमलियार, यशवंत बामनिया, आरती सिसोदिया, भूमिका सोनी, जगदीश प्रजापत, कन्नू मोरिया, नरसिंह भाबर, गोलू फतरोड एवं अन्य सरपंच, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता उपस्थित थे।समारोह में कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव की तैयारियों के साथ मिशन 2023 पर भी फोकस किया और एक ही बात रखी गई कि भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को जिताना ही हमारा लक्ष्य होना चाहिए साथ ही 15 नवंबर को जनजाति गौरव दिवस को बड़ी धूमधाम से मनाने की योजना बनाई गई। कार्यक्रम का संचालन समर्थ गोलू उपाध्याय ने आभार सुरेश बिलवाल ने किया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!